फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Maharani 3 Huma Qureshi finishes shooting for her sony liv series third season Watch video shared by her

Maharani 3: खत्म हुई सोनी लिव की मशहूर सीरीज 'महारानी 3' की शूटिंग, हुमा कुरैशी ने वीडियो साझा कर किया एलान

Fri, 27 Oct 2023 09:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 27 Oct 2023 09:56 PM IST
सार

'तरला' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' की सफलता के बाद हुमा कुरैशी का उत्साह काफी बढ़ चुका है। एक के बाद एक सफल प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद हुमा कुरैशी अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। 

विज्ञापन
Maharani 3 Huma Qureshi finishes shooting for her sony liv series third season Watch video shared by her
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हुमा कुरैशी यूं तो अक्सर अपने लुक और स्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन आज उनके लाइमलाइट में होने की वजह कुछ खास है। दरअसल, हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी' के पिछले दोनों सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रानी भारती के रूप में हुमा की अदाकारी से लेकर सीरीज की कहानी तक को सभी ने सलाम ठोका था। दो सफल सीजन के मेकर्स ने इस सीरीज के तीसरे सीजन का एलान कर दिया था। इस बीच अब 'महारानी 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हुमा कुरैशी ने खुद एलान कर दिया है कि सीरीज की शूटिंग खत्म हो गई है। 

विज्ञापन

खत्म हुई 'महारानी 3' की शूटिंग
'तरला' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' की सफलता के बाद हुमा कुरैशी का उत्साह काफी बढ़ चुका है। एक के बाद एक सफल प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद हुमा कुरैशी अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'महारानी 3' को लेकर एक अपडेट साझा किया, जिसने इसका इंतजार कर फैंस के दिलों उत्साह बढ़ा दिया है। हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर महारानी के तीसरे सीजन की शूटिंग खत्म होने की जानकारी साझा की। हुमा कुरैशी ने अपने इस सफर को लेकर उत्साह भी व्यक्त किया।   
विज्ञापन

Raj Kundra: राज कुंद्रा को जेल में किया गया था निर्वस्त्र, अनुभव साझा कर बोले- मुझे बहुत अपमानित महसूस हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


हुमा कुरैशी ने जताया आभार
हुमा कुरैशी ने महारानी सीजन 3 की शूटिंग पूरी होने की आधिकारिक पुष्टि करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'और यह खत्म हो गया!! महारानी सीजन 3... क्या यात्रा रही! इस शानदार अनुभव के लिए कानगरा टॉकीज, सुभाष कपूर और सोनी लिव इंडिया को धन्यवाद। रानी भारती का किरदार निभाना मेरे करियर में एक गेम-चेंजर रहा है और मैं उनके किरदार को एक बार फिर से जीवंत करने का अवसर पाने के लिए बहुत आभारी हूं। वैली में शूटिंग शेड्यूल के बाद, शो को श्रीनगर में पूरा किया गया!'

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)



क्या है 'महारानी' की कहानी?
'महारानी 3' की शूटिंग पूरी होने के साथ ही शो के फैंस इसका और ज्यादा उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं। सभी के दिलों में यह जानने की उत्सुकता है कि अगला सीजन क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आएगा। 'महारानी' में हुमा कुरैशी एक अलग ही अवतार में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक ग्रामीण घरेलू महिला रानी भारती की भूमिका निभाई थी, जो राजनीति तक का सफर तय करती है। इस वेब सीरीज की कहानी मुख्य रूप से बिहार की राजनीति पर आधारित है।
KH234: कमल हासन की नई फिल्म 'केएच234' का हुआ एलान, मणिरत्नम के साथ 36 साल बाद जमेगी अभिनेता की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed