फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tv actress shireen mirza welcomes baby boy after 4 years of her marriage

Shireen Mirza: ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा बनी मां, दिया बेटे को जन्म; चार वर्षों बाद आई खुशी

Wed, 11 Jun 2025 01:36 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 11 Jun 2025 01:36 PM IST
सार

Shireen Mirza Welcomes Baby Boy: टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिरीन मिर्जा और हसन सरताज माता-पिता बन गए हैं। शादी के चार साल बाद उनके घर पर ये खुशी आई है। 

विज्ञापन
Tv actress shireen mirza welcomes baby boy after 4 years of her marriage
शिरीन मिर्जा और हसन सरताज - फोटो : इंस्टाग्राम- @hasansartaj

विस्तार

लोकप्रिय टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री शिरीन मिर्जा और उनके पति हसन सरताज के घर पर किलकारी गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी दोनों ने संयुक्त रूप से अपने सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने बहुत ही प्यारा संदेश भी लिखा है। इसी के बाद से उन्हें मनोरंजन जगत से ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर। 

विज्ञापन


पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
अभिनेत्री शिरीन मिर्जा और उनके पति हसन सरताज ने इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम पर संयुक्त रूप से साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है,  जिसमें एक बच्चे को ग्राफिक्स के जरिए दिखाया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ये एक बेटा है। अल्लाह का शुक्र है। हम इस आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत ज्यादा आभारी हैं। अल्लाह की देन से हमें एक नया प्यार मिला। हमें अपनी दुआओं में जरूर-जरूर याद रखें क्योंकि हम एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।’
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mirzashireen (@shireenmirza)




नेटिजंस ने दी बधाई
इस खुशखबरी के मिलते ही टीवी की दुनिया के चर्चित एक्टर्स हाल ही में बने माता-पिता को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। रश्मि देसाई ने कमेंट करते हुए दोनों को बधाई दी है। दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा कि बधाई हो। इसके अलावा भी कई एक्टर्स द्वारा बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इतना ही नहीं, इस पोस्ट पर नेटिजंस भी खूब बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने दोनो को बधाई देते हुए लिखा कि उम्मीद है सब कुशल मंगल होगा। 

यह खबर भी पढ़ें: Tannishtha Chatterjee: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, पिछले साल इसी बीमारी से गई पिता की जान

शिरीन मिर्जा का वर्कफ्रंट
शिरीन मिर्जा के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘ये है चाहतें’ में नित्या बाजवा के रूप में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेत्री ‘बहुत प्यार करते हैं’, ‘ढाई किलो प्रेम’, ‘ये है आशिकी’, ‘गुटुर गु’, ‘अनहोनियों का अंधेरा’ जैसे अन्य शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed