फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   after hina khan bollywood actress tannishtha chatterjee diagnosed with stage 4 breast cancer

Tannishtha Chatterjee: तनिष्ठा चटर्जी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, चार महीने पहले पता चला; बेटी को किया खुद से दूर

Wed, 11 Jun 2025 02:10 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 11 Jun 2025 02:10 PM IST
सार

Tannishtha Chatterjee Diagnosed With Breast Cancer: बॉलीवुड अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी को स्टेज 4 के ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
after hina khan bollywood actress tannishtha chatterjee diagnosed with stage 4 breast cancer
तनिष्ठा चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @tannishtha_c

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। अपनी अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली तनिष्ठा को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी मिली है। इस खुलासे के बाद उनके चाहने वाले काफी दुखी हो गए हैं। लेकिन इस दुखद समय में भी तनिष्ठा खुद को टूटने नहीं दे रही हैं।

विज्ञापन

चार महीने पहले मिली थी जानकारी 
हाल ही में एक इंटरव्यू में तनिष्ठा ने अपने संघर्ष और इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह खबर उन्हें चार महीने पहले मिली थी। जब उन्होंने कैंसर के बारे में जाना, तब वह मानसिक रूप से पूरी तरह से बिखर गई थीं। उनका दर्द इस बात से और गहरा हो गया क्योंकि पिछले साल उन्होंने अपने पिता को भी कैंसर की वजह से खोया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tannishtha Chatterjee (@tannishtha_c)


तनिष्ठा ने भावुक होते हुए कही बड़ी बात
तनिष्ठा ने भावुक होते हुए बताया कि पिता की मौत के बाद वह उस सदमे से बाहर भी नहीं निकल पाईं थीं कि जिंदगी ने एक और बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें अपनी 70 साल की मां और 9 साल की बेटी की जिम्मेदारी भी संभालनी थी, जिसके लिए उन्हें हर हाल में मजबूत दिखना पड़ा। पैपराजी पेज ताहिर जासूस के इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी गई है।

View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)




उन्होंने कहा, 'मैं पहली बार खुद को थका हुआ महसूस कर रही हूं। हमेशा स्ट्रॉन्ग बनी रही, लेकिन अब जैसे सब खत्म हो गया है। इस बीमारी के बारे में जानकर मैंने खुद से सवाल किया कि मेरे साथ ही क्यों?'

बेटी को तनिष्ठा ने भेजा अमेरिका
तनिष्ठा ने इस मुश्किल घड़ी में भी मां की तरह सोचते हुए एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपनी बेटी को अमेरिका भेज दिया है ताकि उसका बचपन इन हालातों का शिकार न हो। उन्होंने बताया कि बेटी उनसे दूर नहीं जाना चाहती थी लेकिन उन्होंने उसे उसकी मौसी के पास भेजा ताकि वो खुद को अकेला महसूस न करे और उसके जीवन पर इस बीमारी का असर न पड़े।

तनिष्ठा कहती हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को यह समझाने की कोशिश की कि ममता और प्यार सिर्फ मां से नहीं और भी लोगों से मिल सकता है। यह कदम उन्होंने बेटी की मानसिक और भावनात्मक भलाई को ध्यान में रखते हुए उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed