मशहूर टीवी सीरियल '
दीया और बाती' के सूरज राठी पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर खबरों में बने हुए थे। आपको बता दें कि
अनस राशिद को अपनी रियल लाइफ की संध्या मिल गई है। उनका निकाह हिना इकबाल से हो गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं।
पढ़ें- 'पोस्टर ब्वॉयज' ने दूसरे दिन भी नहीं पकड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन
अनस ने अपने निकाह के मौके पर सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी हुई है जबकि दुल्हन बनी हिना इकबाल गुलाबी रंग के शरारे में नजर आईं।
अनस का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुआ। गौरतलब है कि इससे पहले 'दीया और बाती' के सूरज राठी यानी अनस राशिद ने अप्रैल में हिना इकबाल से सगाई की थी।
हिना चंडीगढ़ में एक कॉर्पोरेट कंपनी में काम करती हैं और अनस से 14 साल छोटी हैं।
चंडीगढ़ के इमिग्रेशन कम्पनी में जॉब करने वाली हिना पंजाब के मालेरकोटला की रहने वाली है। अनस और उनका परिवार भी मालेरकोटला का ही रहने वाला है।