{"_id":"598d55fb4f1c1b1e2f8b4988","slug":"smriti-irani-takes-action-against-pehredaar-piya-ki-serial-sends-petition-to-bccc","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी ने लिया 'पहरेदार पिया की' के खिलाफ एक्शन, क्या बैन होगा सीरियल?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
स्मृति ईरानी ने लिया 'पहरेदार पिया की' के खिलाफ एक्शन, क्या बैन होगा सीरियल?
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
पहरेदार पिया की सीरियल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी के सीरियल 'पहरेदार पिया की' को लेकर लोगों ने मांग की थी कि इसे जल्द से जल्द बैन किया जाना चाहिए। सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ये गुहार सुनते हुए मामले को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्प्लेंट्स (बीसीसीसी) के पास आगे बढ़ा दिया है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बीसीसीसी से शो के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने को कहा है। पहरेदार पिया की सीरियल शो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। मानसी जैन नाम की एक लड़की ने change.org वेबसाइट पर शो को बैन करने के लिए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर अभी तक लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं।
पढ़ें: 'पहरेदार पिया..' को बैन करने पर बोली एक्ट्रेस- 'बिना देखें जज न करें'
विज्ञापन
स्मृति ईरानी को भेजी गई याचिका में कहा गया है, 'पहरेदार पिया की सीरियल में एक 10 साल के लड़को को अपने से दोगुनी उम्र की लड़की का पीछा करते और उसकी मांग में सिंदुर भरते हुए दिखाया जा रहा है। ये सीरियल रात 8:30 बजे सोनी टीवी पर आता है जो कि फैमिली टाइम होता है। इस सीरियल से दर्शकों की मानसिकता प्रभावित होगी। हम सभी इस सीरियल पर बैन चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे ये सीरियल देखकर प्रभावित हों। सीरियल बैन करने के लिए इस याचिका पर साइन करें।'
पढ़ें: 'पहरेदार पिया की': 9 साल के रतन और 18 साल की दिया जाएंगे हनीमून पर !
इस सीरियल को बैन करने के पक्ष में फिल्म और टीवी एक्टर विक्रांत मैसी भी हैं।
टीवी एक्टर करण वाही ने भी इस सीरियल को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ''प्रिय निर्माता और चैनल... मैं समझ सकता हूं कि हम 'हाऊ आई मेट योर मदर' और 'फ्रेंड्स' जैसे शोज नहीं बना सकते और ईमानदारी से मैं उम्मीद भी नहीं करता। लेकिन भगवान के लिए और इस कारण कि हम सब इस इंडस्ट्री में हैं, प्लीज मुझे टीआरपी देने वाले कंटेंट के नाम पर ये मूर्खता मत बेचिए।'

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन