फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tejaswi Prakash Responds To Ban Petition On Her Serial Pehredaar Piya Ki

'पहरेदार पिया..' को बैन करने पर बोली एक्ट्रेस- 'बिना देखें जज न करें'

Fri, 11 Aug 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 11 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Tejaswi Prakash Responds To Ban Petition On Her Serial Pehredaar Piya Ki
तेजस्वी प्रकाश
सीरियल 'पहरेदार पिया की' को लेकर लोगों में इतना गुस्सा है कि इसे बैन करने के लिए ऑनलाइन याचिका शुरू हो चुकी हैं। इस याचिका पर सीरियल की लीड हीरोइन तेजस्वी प्रकाश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


तेजस्वी का कहना है कि लोग शो को बिना देखे ही उसपर कमेंट कर रहे हैं। तेजस्वी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, 'मुझे लगता है ये सीरियल काफी प्रोग्रेसिव है। लोग सीरियल बिना देखे ही अनुमान लगा रहे हैं। लोग बस दूसरों को जज करना जानते हैं। ऐसे में मैं क्या कर सकती हूं।' तेजस्वी का मानना है कि शो में केवल फिक्शन है और इससे कोई मैसेज नहीं देना चाहते हैं। 'अघर आपको सीरियल नहीं पसंद है तो मत देखिए, हम प्रोफेसर्स नहीं हैं, हम कुछ नहीं सिखाना चाह रहे हैं।'
विज्ञापन


पढ़ें: '9 साल के बच्चे ने 18 साल की लड़की को किया प्रपोज', टीवी शो पर मच रहा बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने पहरेदार पिया की सीरियल की तुलना अमेरिकन सीरियल 'गेम ऑफ थ्रोंस' से करते हुए कहा कि उस सीरियल में भी इसी तरह के रिश्ते दिखाए गए हैं लेकिन लोगों को वो पसंद है। 'अगर 'पहरेदार पिया की' में यही चीज दिखाई जाती है तो ये मुद्दा बन जाता है।'


कुछ दिन पहले change.org वेबसाइट पर एक दर्शक ने सीरियल को बैन करने के लिए कैंपेन शुरू किया है। इस याचिका पर अभी तक लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं। इस सीरियल को बैन करने के पक्ष में फिल्म और टीवी एक्टर विक्रांत मैसी भी हैं। उन्होंने भी इस याचिका पर हस्ताक्षर कर सीरियल को बैन करने की मांग की है। ये याचिका केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को भेजी जाएगी।

'पहरेदार पिया की' सीरियल में एक 9 साल के बच्चे और 18 साल की लड़की के बीच शादी दिखाई है। इतना ही नहीं, अभी कुछ दिन पहले शो में दोनों के हनीमून को लेकर भी बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed