Shilpa Agnihotri: 'ऐसे कपड़े मत पहनो', इस सीरियल की वजह से शिल्पा अग्निहोत्री को आंटियां करती थीं ट्रोल
उन्होंने बताया कि एक टुकड़ा चांद का शो खत्म होने के बाद उन्हें बालाजी की तरफ से कॉल आया था। फोन पर मुझे क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एक नए कैरेक्टर की एंट्री के बारे में बताया गया।
विस्तार
उन्होंने बताया कि एक टुकड़ा चांद का शो खत्म होने के बाद उन्हें बालाजी की तरफ से कॉल आया था। फोन पर मुझे क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एक नए कैरेक्टर की एंट्री के बारे में बताया गया। वे चाहते थे कि मैं उनसे मिलूं। उन्होंने बताया, ''नैरेशन के दौरान मुझे आभास हुआ कि मेरा कैरेक्टर नई जनेरेशन की बहू का है। जब एकता ने मुझे इस रोल के बारे में पूछा तो मैं तुरंत हां कर दी। कोई मूर्ख ही होता जो इस तरह के किरदार को न करता। जहां लोग इस सीरियल के लिए ऑडिशन दे रहे थे, वहीं मैं गंगा के किरदार के लिए अगले दिन सीधा सेट पर मौजूद थी।''
Rana Naidu Review: स्मार्ट टीवी पर भूलकर भी न खोल बैठें ये सीरीज, एडल्ट नहीं सेमीपॉर्न निकली ‘रामा नायडू’
एक्ट्रेस ने आगे बताया, ''उन दिनों एक दो एपिसोड बैंक करके रखे जाते थे, तब मुझे पहले से कुछ लोग जानते थे, क्योंकि मैं कुछ शोज में नजर आ चुकी थी, लेकिन जब इस क्योंकि.. में मेरा एंट्रेंस प्रसारित हुआ तब उसके अगले दिन मुझे हर किसी ने घेर लिया। पेट्रोल पंप से लेकर इडली वाले तक मुझे रातों रात पहचानने लगे थे। यह उस शो का पावर था। यहां तक की अगर किसी ने इस शो में पांच दिन भी काम किया था तब भी उसे भी पहचाना जाने लगा था। इसमें काम करने वाले कलाकार कहते थे कि हमने इतना काम किया है लेकिन क्योंकि...के एक रोल में हमारी जिंदगी बदल दी।
Bekaboo: बिना फिल्टर के कुछ ऐसी दिखती हैं मोनालिसा, एकता कपूर ने छोटे परदे पर बसाई हॉरर की नई दुनिया
शिल्पा आगे बताती हैं कि शो के बाद हमारे जीवन की दिशा ही बदल गई। लोगों का पहचानना भूल जाइए इसकी वजह से गालियां भी काफी मिली हैं। आंटी मुझे देखकर चिल्लाती थीं कि अरे क्या पहना है? तुम गंगा हो और मुझे उन्हें समझाना पड़ता था कि असल जिंदगी में मैं शिल्पा हूं। यह एक बड़ी समस्या थी, आंटियां मुझे डांटती थीं, 'तुम ऐसे कपड़े पहन के मत घूमो तुम गंगा हो।'
Satish Kaushik: सतीश कौशिक ने मौत से पहले जताई थी जीने की इच्छा, जानें क्या थे अभिनेता के आखिरी शब्द