Bekaboo: बिना फिल्टर के कुछ ऐसी दिखती हैं मोनालिसा, एकता कपूर ने छोटे परदे पर बसाई हॉरर की नई दुनिया
नए धारावाहिक 'बेकाबू' के प्रचार में मोनालिसा का नाम बहुत ही सुनियोजित तरीके से पेश किया जा रहा है। धारावाहिक की कहानी में एक है राक्षस की दुनिया और दूसरी है परीलोक की दुनिया।
विस्तार
इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर जिन सितारों को देखकर उनके प्रशंसक दीवाने हो जाते हैं और उनकी तस्वीरों को दिन रात ‘लाइक’ करते रहते हैं, उन्हें रू ब रू देखकर क्या वे उन्हें पहचान भी पाएंगे? ये सवाल मुंबई में कैमरा थामे दिखने वाले पैपराजी अक्सर पूछते रहते हैं। सितारे भी जब पूरी रौनक में नहीं होते हैं तो उनसे कन्नी काटकर निकल जाते हैं और फिर जब सजधज कर निकलते हैं तो उनके पीआर उनके फलां जगह होने की सूचना ‘लीक’ करते हैं। मुंबई में नए धारावाहिक ‘बेकाबू’ की शुरुआत के मौके पर सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा दिखीं तो वहां मौजूद लोगों में से जिनके हाथों में भी कैमरे थे, सब उनको देखकर हैरान रह गए।
दरअसल नए धारावाहिक 'बेकाबू' के प्रचार में मोनालिसा का नाम बहुत ही सुनियोजित तरीके से पेश किया जा रहा है। धारावाहिक की कहानी में एक है राक्षस की दुनिया और दूसरी है परीलोक की दुनिया। शालीन भनोट, ईशा सिंह और मोनालिसा का ये शो एक फंतासी ड्रामा है, जिसमे एक परी और राक्षस की यात्रा को दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों अपनी अपनी शक्तियों से अनजान हैं। जब उन्हें अपनी शक्तियों का अहसास होता है, तो कहानी में एक नया मोड़ आता है। इस शो में राक्षस की भूमिका शालीन भनोट निभा रहे हैं तो, वही परी की भूमिका में ईशा सिंह हैं। भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रहीं मोनालिसा धारावाहिक 'बेकाबू' में एक बार फिर नकारात्मक भूमिका में हैं।
Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की मां अस्पताल में भर्ती, 'कोमोलिका' के बेटे ने बताया नानी की सेहत का हाल
'बेकाबू' की निर्माता एकता कपूर कहती हैं, 'धारावाहिक 'बेकाबू' परी और राक्षसों के रहस्यमय कुलों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मल्टीवर्स पर वर्चस्व और उनके प्यार के बीच लड़ाई में फंस गए हैं। इस तरह का शो भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखा गया है। फैंटेसी जॉनर में हमारे पिछले शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, जो हमे ऐसी कहानियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। हम 'बेकाबू' में परी और राक्षसों की एक आश्चर्यजनक दुनिया पेश करने के लिए रोमांचित हैं।’
Palak Tiwari: किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग के दौरान कैसा था सलमान का रवैया? पलक तिवारी ने किया खुलासा
'बिग बॉस 6' और 'नमक इस्क का' के बाद 'बेकाबू' मोनालिसा का कलर्स के साथ तीसरा शो है। शो के लॉन्च पर पहुंची मोनालिसा ने सबके साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं। हालांकि सोलो फोटो खिंचाने से वह बचती रहीं। बाद में चैनल ने भी मीडिया को सारे कलाकारों की सोलो तस्वीरें भेजीं बस मोनालिसा की नहीं। मोनालिसा की बिना फिल्टर वाली सोलो फोटो या तो खुद मोनालिसा ने ओके नहीं की या कुछ और वजह रही लेकिन उनकी ये ग्रुप वाली फोटो देखकर आप चौंक जरूर जाएंगे। और, ऐसा इसलिए क्योंकि जैसी वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों में दिखती हैं, वैसी तो यहां बिल्कुल नहीं दिख रहीं।
Kapil Sharma: साबुन इस्तेमाल करने से टूथपेस्ट तक निचोड़ने में माहिर हैं कपिल, हैरान कर देंगी ये बाथरूम हैबिट्स