Video: क्या मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़? सॉन्ग लॉन्चिंग वीडियो से प्रेग्नेंसी की अटकलें हुईं तेज
'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं। काफी समय से अभिनेत्री के प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं, जिसके बाद दीपिका और शोएब ने साफ कर दिया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। लेकिन उनकी हाल ही में सामने आई वीडियो को देखकर उनके फैंस का कहना है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम के लेटेस्ट वीडियो ने उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को फैलाने का काम किया है।
'रब ने मिलायी धड़कन' सॉन्ग लॉन्चिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका और शोएब अपने आने वाली एलबम का प्रमोशन करते दिख रहे हैं। इसमें दीपिका ने अनारकली सूट पहना हुआ है, जिसमें वह सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक बार फिर दीपिका को प्रेग्नेंट बता रहे हैं।
इस वीडियो पर इनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी का दावा करते हुए एक फैन ने लिखा, "वह अपना पेट छिपा रही हैं, बेशक वह प्रेग्नेंट हैं।" तो वहीं दूसरे ने लिखा, "दीपिका को देखकर लग रहा है कि या तो वह प्रेग्नेंट हैं या फिर उन्हें कोई हेल्थ इशु है।" आज दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी भी है।
शोएब ने अपनी शादी के चार साल पूरे होने पर अपनी एल्बम का पोस्टर साझा करते हुए लिखा था, "चार साल पहले आज ही के दिन हमने अपने प्यार को एक नाम दिया था... इसलिए हमने आज इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाने का फैसला किया है। हैप्पी एनिवर्सी दीपिका।" उनका यह गाना 22 फरवरी को आउट होने के लिए बिलकुल तैयार है।