{"_id":"5981b9304f1c1bf1498b4ac2","slug":"mohit-raina-will-be-seen-on-the-small-screen-soon-in-historical-serial","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द छोटे परदे पर दिखेंगे ‘देवों के देव महादेव’, बनेंगे योद्धा ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जल्द छोटे परदे पर दिखेंगे ‘देवों के देव महादेव’, बनेंगे योद्धा
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
मोहित रैना
‘देवों के देव महादेव’ के एक्टर मोहित रैना के फैंस के लिए खुशखबरी है। छोटे परदे पर एक बार फिर मोहित अपना जलवा बिखेरेंगे। इस बार वो 1897 के सारगढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित सीरियल में दिखाई देंगे। ये युद्ध ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगान के ओरकजई कबिले की जनजाति के बीच हुआ था।
इस सीरियल में स्टोरी 36 वीं रेजीमेंट के 21 सिख सैनिकों के इर्द गिर्द घूमती दिखेगी। सैनिकों की इस टुकड़ी की अगुवाई हवलदार इशर सिंह करेंगे। ये हवलदार मोहित ही बनेंगे। इस बीच खबर ये भी है ‘देवों के देव महादेव’ सीजन टू के लिए सीरियल मेकर्स ने उनसे बात की है। लेकिन फिलहाल मामला अभी फीस को लेकर अटका है।