स्टार प्लस के पॉपुलर शोज में से एक
'इश्कबाज' टीआरपी के रेस में तो बना हुआ ही है साथ ही इसके
कैरेक्टर्स भी लोगों के दिलों में रच बस गए हैं, फिर चाहें वो शिवाय हो, अनिका हो या फिर ओमकारा और रुद्र..हर किरदार अपने आप में जबरदस्त है और इन किरदारों को निभाने वाले एक्टर भी।
लेकिन जो किरदार लोगों का सबसे चहेता है वो है शिवाय का। इस किरदार को नकुल मेहता निभा रहे हैं।
नकुल मेहता ने वैसे तो इससे पहले भी कुछ सीरीज और 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' जैसे टीवी शो में काम किया, लेकिन 'इश्कबाज' ने नकुल मेहता को जो स्टारडम दिया है उसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।
आज घर-घर में नकुल की पहचान है और वो भी शिवाय के रूप में। ना सिर्फ ये शो डिमांड में है बल्कि इसकी वजह से नकुल मेहता भी खूब डिमांड में हैं।
इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों पर गौर करें तो नकुल मेहता इस शो के एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपए बतौर फीस लेते हैं। खबरें तो ये भी हैं कि नकुल मेहता ने शो के लिए अब अपनी फीस और बढ़ा दी है।