फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Shalin Bhanot and Tina Datta had a fight during task archana gautam priyanka chahar choudhary

Bigg Boss 16: टास्क के दौरान शालीन ने टीना को बताया इरिटेटिंग तो बौखलाईं एक्ट्रेस, बोलीं- इज्जत उछालोगे तो...

Thu, 26 Jan 2023 11:33 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 26 Jan 2023 11:33 AM IST
सार

मेकर्स की ओर से एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें एक बार फिर शालीन और टीना के बीच बहस देखने को मिल रही है। प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टास्क के दौरान निमृत शालीन ने पूछती हैं कि घर में सबसे ज्यादा इरिटेटिंग कौन है? 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shalin Bhanot and Tina Datta had a fight during task archana gautam priyanka chahar choudhary
टीना दत्ता, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘बिग बॉस 16’ में इन दिनों खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। शो अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है और ऐसे में कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वहीं, शालीन भनोट और टीना दत्त के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया है और ऐसे में शालीन घर में अकेले भी पड़ गए हैं। लेकिन टास्क के दौरान दोनों के बीच खूब गहमा-गहमी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

 
वहीं, अब शो के मेकर्स की ओर से एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें एक बार फिर शालीन और टीना के बीच बहस देखने को मिल रही है। प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टास्क के दौरान निमृत शालीन ने पूछती हैं कि घर में सबसे ज्यादा इरिटेटिंग कौन है? इस पर शालीन टीना का नाम लेते हैं और शिव को मारकर बताते हैं कि वह कैसे इरिटेट करती हैं। इस बात पर अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता भड़क जाती हैं।
विज्ञापन

Anupam Kher: 'जरूर कोई दिक्कत रही होगी' ऑस्कर की रेस से कश्मीर फाइल्स के बाहर होने पर बोले अनुपम खेर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अर्चना कहती हैं कि वो उनकी पर्सनल चीजें हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि उन्होंने शालीन से घटिया इंसान नहीं देखा। वहीं, टीना का पारा भी बढ़ जाता है। टीना कहती हैं कि ये बदतमीज है कौन? जिसको प्रॉब्लम है वो निकले। इस पर शालीन कहते हैं कि उन्हें इस तरह की चीजों से दिक्कत नहीं है, लेकिन लाइव दिखाने से है। इसके बाद टीना कहती हैं कि इज्जत उछालोगे तो प्रॉब्लम है। शालीन टीना को बेबी कह देते हैं, जिस पर वह भड़क जाती हैं और कहती हैं कि वह उनकी बेबी नहीं है। बेब होंगे तुम्हारे घर पे। घर का नाम सुनते ही शालीन भी भड़क जाते हैं।
Pathaan-Tiger 3: ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान का कैमियो पक्का? सलमान खान ने ‘पठान’ में दिया बड़ा हिंट, फैंस खुश


  
बता दें कि जब से टीना की दोबारा घर में वापसी हुई है, उनके और शालीन के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिल रहा है। पहले जहां दोनों के बीच प्यार की शुरुआत देखने को मिल रही थी, तो अब दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर खूब सवाल उठाए गए, जिसके बाद से ही दोनों की बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं, इस बार घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इनमें प्रियंका, टीना, शिव और शालीन शामिल हैं।
Shaheer Sheikh: शहीर शेख की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद परिवार को सुरक्षित बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed