फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shaheer Sheikh Building Caught Fire Actor Wife Ruchikaa Kapoor Reveals Kangana Ranaut Sonam Kapoor Reacted

Shaheer Sheikh: शहीर शेख की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद परिवार को सुरक्षित बचाया

Thu, 26 Jan 2023 11:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Jan 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
Shaheer Sheikh Building Caught Fire Actor Wife Ruchikaa Kapoor Reveals Kangana Ranaut Sonam Kapoor Reacted
Shaheer Sheikh - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी कलाकार शहीर शेख के परिवार के लिए बीती रात काफी मुश्किल गुजरी। दरअसल, एक्टर की बिल्डिंग में 25 जनवरी 2023 को भयंकर आग लग गई। इसकी जानकारी शहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। रुचिका कपूर ने एक लंबा नोट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी 16 माह की बेटी और माता-पिता के साथ घर में थीं। रात में करीब डेढ़ बजे उनके पास कॉल आया कि घर में आग लग गई है। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद पूरे परिवार को सुरक्षित बचा लिया गया है। एक्टर की पत्नी ने फायर फाइटर्स का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन

Ravi Teja: कभी एक-एक रुपये के लिए तरसते थे रवि तेजा, आज एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों की फीस

विज्ञापन

रुचिका ने इंस्टाग्राम पर पूरा घटनाक्रम साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता व्हील चेयर पर हैं। वहीं, उनकी बेटी अनाया अभी सिर्फ 16 महीने की है। ऐसे में 15वीं मंजिल से सीढ़ियों से नीचे उतर पाना बेहद मुश्किल था। पोस्ट साझा करते हुए रुचिका ने लिखा, 'डेढ़ बजे मुझे कॉल आया कि हमारी बिल्डिंग जल रही है। जब हमने दरवाजा खोला तो हमारी आंखों के सामने घना काला धुआं था। हमारे लिए वहां से भाग पाना मुश्किल था। हमें पता था कि इस मुश्किल घड़ी में हमें इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन कितनी देर इसका कोई अंदाजा नहीं था। मैं काफी डरी हुई थी। मैंने तुरंत शहीर को फोन लगाया और इस बारे में जानकारी दी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ruchikaa Kapoor Sheikh (@ruchikaakapoor)

रुचिका ने आगे लिखा, 'मेरे पिता व्हीलचेयर पर हैं। बेटी काफी छोटी है। वहां से भागना मुमकिन नहीं था। हमें सुनाई दे रहा था कि बिल्डिंग में भगदड़ मच गई है। हमने गीला तौलिया लिया और धुएं से बचने के लिए उसमें छुप गए। बाद में एक फायर फाइटर आए और उन्होंने हमसे गीले नैपकिंस से अपनी नाक बंद करने के लिए कहा, ताकि हम बेहोश न हों।' रुचिका ने आगे बताया कि शाहीर शेख और उनके देवर फायर फाइटर्स के साथ उन्हें बचाने आए। काफी मशक्कत के बाद सुबह 5 बजे तक पूरे परिवार को सुरक्षित निकाला गया। रुचिका ने फायर फाइटर्स को शुक्रिया भी कहा है। साथ ही पति शहीर शेख की भी तारीफ की है।
Television Celeb: कभी टीवी की दुनिया के बादशाह थे ये स्टार्स, आज काम के लिए काट रहे चक्कर

विज्ञापन

रुचिका कपूर की इस पोस्ट पर यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। कंगना रणौत, सोनम कपूर, आयुष्मान खुराना समेत कई स्टार्स ने कमेंट किए हैं। आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'उम्मीद है अब आप लोग सही हैं।' वहीं कंगना रणौत ने कहा, 'माफ कीजिए कि आप और आपकी फैमिली को इससे गुजरना पड़ा।' अनीता हस्सनंदनी ने लिखा, 'खुशी हुई कि सब ठीक है।' सोनम कपूर ने लिखा, 'बहुत डरावना लग रहा है।' इसके अलावा और भी कई सितारों ने चिंता जाहिर की।
Anupam Kher: 'जरूर कोई दिक्कत रही होगी' ऑस्कर की रेस से कश्मीर फाइल्स के बाहर होने पर बोले अनुपम खेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed