फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Salman khan evicted ankit gupta slams priyanka choudhary in weekend ka vaar episode

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर हुई अंकित गुप्ता की विदाई! गले लगाकर फूट-फूटकर रोईं 'सच्चाई की देवी'

Sat, 24 Dec 2022 10:52 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 24 Dec 2022 10:52 AM IST
सार

बिग बॉस के घर में आज 'वीकएंड का वार' एपिसोड में अंकित गुप्ता का एविक्शन हो गया है। लेटेस्ट प्रोमो में प्रियंका अंकित के गले लगकर जोर-जोर से रोती दिखाई दीं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Salman khan evicted ankit gupta slams priyanka choudhary in weekend ka vaar episode
प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता - फोटो : Social media

विस्तार

बिग बॉस 16 के घर में आए दिन विवाद होता रहता है। घर में मौजूद सदस्यों के रिश्तों में पलक झपकते ही बदलाव भी हो जाता है। जहां कल शालीन और टीना के बीच जमकर बवाल देखने को मिला, वहीं आज वीकएंड का वार एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। दरअसल, इस बार घर में कोई भी एविक्शन नहीं होना था। लेकिन बिग बॉस ने सबको चौंकाते हुए आगामी एपिसोड में एक ऐसे सदस्य को घर से बाहर जाने का आदेश दिया है, जिसे सुन सबसे ज्यादा दुख प्रियंका चौधरी को पहुंचेगा। इस नाम का खुलासा आज रात हो जाएगा। इतना ही नहीं सलमान प्रियंका की जमकर क्लास भी लगाते दिखाई देने वाले हैं।   

विज्ञापन
Trending Videos

देवी बनी प्रियंका
बिग बॉस के 'शनिवार का वार' एपिसोड के दो प्रोमो सामने आए हैं। जहां एक में सलमान खान प्रियंका चाहर चौधरी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे में घर का एक सदस्य एविक्ट होता दिखा रहा है। घर का यह सदस्य और कोई नहीं बल्कि प्रियंका के सबसे अच्छे दोस्त और अभिनेता अंकित गुप्ता ही हैं। पहले प्रोमो में देखा गया कि सलमान प्रियंका को एक सफेद रंग की आलीशान कुर्सी पर बिठाएंगे और उन पर तंज कसते हुए कहते दिखेंगे कि काफी सीजन के बाद मुझे ऐसी देवी मिली है जो घर के अंदर... अरे पूजो। सलमान के ऐसा कहते ही साजिद खान और अर्चना गौतम प्रियंका की पूजा करने लगते हैं। इसके साथ ही सलमान खान ने प्रियंका को फटकार लगाते हुए कहा, 'आप सिर्फ बोलती रहती हैं। सोचती हैं कि आप हमेशा सही हैं और दूसरों की बिल्कुल नहीं सुनती हैं।' भाईजान की बाते सुनकर प्रियंका बहुत मायूस दिखाई देती हैं। 
Urfi Javed: युवराज ने उर्फी जावेद के आरोपों को किया सिरे से खारिज, भड़के हॉकी प्लेयर बोले- उनका दिमाग खराब...

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित गुप्ता की घर से हुई विदाई
वहीं दूसरे प्रोमो में प्रियंका को फूट-फूटकर रोते देखा जा सकता है। दरअसल, सलमान खान की विदाई होने के बाद सभी घरवाले रात को सोने की तैयारी करने लगते हैं और लिविंग एरिया में बैठे दिखाई देते हैं। इतने में ही बिग बॉस कहते हैं- आज कौन घर से बेघर होगा, चार नामों में से कोई एक नाम देना है आपको। बिग बॉस के इतना पूछते ही शिव अंकित का नाम लेते हैं। वहीं प्रियंका विकास का नाम लेती हैं। साजिद खान टीना दत्ता और अर्चना गौतम भी अंकित का नाम लेती हैं। इसके बाद प्रियंका अपने आंसू नहीं रोक पाती हैं और अंकित को गले लगाकर खूब रोती हैं।  
Sajid Khan: मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- ऑफिस बुलाया और फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed