बिग बॉस 14 की विजेता बनने के बाद रुबीना दिलैक की खुशी का ठिकाना नहीं है। पत्नी के बिग बॉस की ट्राफी घर लाने पर पति अभिनव शुक्ला भी फूले नहीं समा रहे हैं। इसी के साथ अभिनव और रुबीना के रिश्ते में भी मजबूती देखी जा रही है। दोनों एक दूसरे लिए अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। साथ ही ये एहसास दिला रहे हैं कि वे एक दूसरे लिए कितने खास हैं और उनके रिश्ते को एक नया जीवन मिला है। इसे देखते हुए अभिनव ने दोस्तों के साथ रुबीना के लिए एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया।
2 of 6
रुबीना का केक
- फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
रुबीना दिलैक विजेता बनकर घर लौटी हैं। ऐसे में सभी उनकी आवभगत में लगे हैं। इसी खुशी में अभिनव ने पार्टी रखी वो भी रुबीना को बिना बताए। रुबीना ने इसकी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में दोनों पति पत्नी कैमरे के आगे पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं साज सज्जा भी काफी सुंदर दिख रही है। सुनहरे, सफेद और रोज गोल्ड कलर के बैलून लगाए गए हैं, जिनमें खास तरह के बैलून पर लिखा है- ‘बॉस एंड बॉस लेडी’।
3 of 6
दोस्तों संंग रुबीना दिलैक
- फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
अगली फोटो में रुबीना और अभिनव अपने बहुत सारे दोस्तों के साथ नजर आए। इनमें एक जाना पहचाना चेहरा तान्हाजी: द अनसंग वारियर के अभिनेता शरद केलकर भी दिखाई दिए। पोस्ट पर उन्होंने ने भी खूब सारा इमोजीज वाला कमेंट किया।
4 of 6
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला
- फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
रुबीना ने पार्टी की झलक साझा करे हुए एक वीडयो शेयर किया है, जिसमें वे कमरे में प्रवेश कर रही हैं जो उनके दोस्तों से भरा पड़ा है। रुबीना ने कैजुअल लुक वाली टी शर्ट और सफेद रंग का शॉर्ट्स पहन रखा है। इस दौरान अप्रत्याशित समारोह देखकर वे हैरान रह गईं और बोलीं- ‘बता तो देते’। इस दौरान उनके दोस्तों ने रुबीना की जीत का जश्न मनाया और उनके लिए खूब तालियां बजाईं। साथ ही केक भी काटा जो बिग बॉस की ट्रॉफी के आकार का था।
5 of 6
दोस्तों संंग रुबीना दिलैक
- फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना ने अपने फैंस को धन्यवाद बोलने के लिए इंस्टाग्राम लाइव किया। उन्होंने कहा ‘बहुत धन्यवाद। मुझे समझ नहीं आ रहा कैसे आपका शुक्रिया अदा करूं। यह एक जरूरी लाइव है जो खासकर मेरे फैंस के लिए है। बहुत शुक्रिया। आपके प्यार और सहयोग से मैं बिग बॉस सीजन 14 की विजेता बन गई।