फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tanvi The Great first song Sena Ki Jai release shubhangi dance

Tanvi the Great: रिलीज हुआ 'तन्वी द ग्रेट' का पहला गाना, डांस के जरिए शुभांगी ने दिया आर्मी को ट्रिब्यूट

Sat, 05 Jul 2025 03:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 05 Jul 2025 03:39 PM IST
सार

Tanvi the Great First Song: गाने में शुभांगी दत्त ने डांस किया है और उन्होंने अपने ढंग से भारतीय सेना के प्रति सम्मान जताया है। गाना सैन्य माहौल पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन
Tanvi The Great first song Sena Ki Jai release shubhangi dance
तन्वी द ग्रेट - फोटो : एएनआई

विस्तार

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्नवी द ग्रेट' का पहला गाना 'सेना की जय' रिलीज हो गया है। गाने में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई है। 'तन्वी द ग्रेट' के मेकर्स ने पहला गाना शनिवार को रिलीज किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)


शुभांगी दत्त ने किया गाने पर डांस
इस गाने को ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है। गाने को शगुन सोढ़ी ने आवाज दी है। गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। गाने में शुभांगी दत्त ने डांस किया है और उन्होंने अपने ढंग से भारतीय सेना के प्रति सम्मान जताया है। गाना सैन्य माहौल पर फिल्माया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:  Celina Jaitly: क्या बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं सेलिना जेटली? हिंट से फैंस हुए उत्साहित

डांस के जरिए शुभांगी ने सेना को दिया ट्रिब्यूट
शुभांगी दत्त जो फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं, उन्हें सेना के जवानों के साथ गाते हुए और डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह देश के प्रति सेना की कुर्बानी को भी याद करती हैं। गाने में शुभांगी, करण टैकर के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। करण टैकर ने फिल्म में सेना के जवान और तन्वी के पिता का किदार निभाया है। गाने के दृश्य देशभक्ति पर आधारित हैं।

एमएम कीरावनी ने की तारीफ
गाने के बारे में बात करते हुए एमएम कीरावनी ने एएनआई से बताया ''सेना की जय' गाना फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का दिल है। ये गाना सभी सशस्त्र बलों को ट्रिब्यूट देता है जो हमारी रक्षा करते हैं। इसमें ऐसा संगीत है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। इसे सुनकर आपका दिल गर्व से भर जाएगा। इसमें नए भारत की आत्मा है।'

फिल्म के बारे में
आपको बता दें अनुपम खेर ने इस फिल्म के जरिए निर्देशन में वापसी की है। उससे पहले उन्होंने फिल्म 'ओम जय जगदीश' का निर्देशन किया था। फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में शुभांगी दत्त, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और नस्सर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed