राइज एंड फॉल 2: विनर शहजाद पूनावाला ने दिखाई दरियादिली, 35 लाख की प्राइज मनी दान करने का किया एलान; कही ये बात
- शहजाद पूनावाला ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 जीत लिया है।
- विजेता बनने के बाद उन्होंने अपनी जीत की पूरी रकम दान करने का फैसला किया है।
- शहजाद ने शो के दौरान मिले प्यार और समर्थन के लिए भी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।
विस्तार
कहां दान की प्राइज मनी?
शहजाद ने सोशल मीडिया पर जीत की पोस्ट शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'राइज एंड फॉल सीजन 2 में मेरी जीत के लिए आप सभी का शुक्रिया। यह मेरे लिए एक नई यात्रा और अनुभव रहा है। एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर आपके प्यार और समर्थन के बिना यह जीत संभव नहीं थी।'
अपनी प्राइज मनी दान करने के फैसले के बारे में उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने अपनी 35 लाख रुपये की प्राइज मनी बिहार और असम में बाढ़ राहत कार्यों और महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है।'
शो के ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित होने के बाद भी शहजाद ने अपनी पूरी प्राइज मनी दान करने की बात दोहराई थी। उन्होंने कहा, 'मैंने शो में आने से पहले ही कहा था कि मुझे जो भी रकम मिलेगी, उसे मैं दान कर दूंगा। मनीष भाई जानते हैं कि बिहार में बहुत बड़ी त्रासदी आई थी। असम में भी ऐसी ही स्थिति थी। इसलिए मैं यह पूरी रकम बिहार और असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करूंगा।'
- बता दें कि शहजाद पूनावाला ने 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया है।
- जीत के साथ उन्हें ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की इनामी राशि मिली।
- वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी शो की पहली रनरअप रहीं, जबकि 'बिग बॉस 8' के विजेता गौतम गुलाटी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- बनिजय एशिया के प्रोडक्शन में बने 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया।
ये भी पढ़ें- सलमान खान: 'मुझे लगता है यह सही नहीं है', 'रामायण' पर भाईजान का बड़ा बयान, फिल्म के VFX और बजट पर कही ये बात