फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ustaad bhagat singh first Glimpse out Pawan Kalyan in Cop Role in Harish Shankar Film

Ustaad Bhagat Singh: 'उस्ताद भगत सिंह' की पहली झलक आई सामने, दमदार पुलिस वाले स्वैग में दिखे पवन कल्याण

Thu, 11 May 2023 11:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 May 2023 11:57 PM IST
सार

फिल्म की पहली झलक की जानकारी मेकर्स ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। फिल्म में पवन कल्याण एक बार फिर पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Ustaad bhagat singh first Glimpse out Pawan Kalyan in Cop Role in Harish Shankar Film
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, उनकी बुहप्रतीक्षित फिल्म उस्ताद भगत सिंह की पहली झलक सामने आ गई है। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। फिल्म के बारे में अपडेट साझा करने को लेकर प्रशंसक काफी समय से निर्माताओं से आस लगाए बैठे थे। फैंस की बेताबी को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म की पहली झलक अब लोगों के सामने पेश कर दी है।

विज्ञापन

Sohail-Salman Khan: सलमान खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं सोहेल, बोले- भाई हैं लेकिन प्रोफेशनल हैं

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस वाले स्वैग में दिखे पवन कल्याण

फिल्म की पहली झलक की जानकारी मेकर्स ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। फिल्म में पवन कल्याण एक बार फिर पुलिस  वाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उस्ताद भगत सिंह के निर्माताओं ने महज 40 सेकंड की एक छोटी सी झलक जारी की जिसमें सुपरस्टार अपने पुलिस वाले स्वैग में नजर आ रहे हैं। इस टीजर पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस शानदार झलक के लिए शुक्रिया। ''दूसरे यूजर ने लिखा, ''इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'' इसके अलावा बहुत से फैंस इस फिल्म पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Asterix and Obelix The Middle Kingdom Review: निशाने से भटक गई एस्टेरिक्स ओबेलिक्स की कहानी, पढ़िए पूरा रिव्यू

विज्ञापन

जल्द शुरू होगी दूसरे शेड्यूल की शूटिंग

बता दें कि उस्ताद भगत सिंह को मिथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का पहला शेड्यूल हाल ही में शूट किया गया है। वहीं, फिल्म का दूसरा शेड्यूल इसी महीने शुरू होने की संभावना है। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा श्रीलीला और पंकज त्रिपाठी भी हैं। जहां तक फिल्म के संगीत की बात है तो इसे देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है।
Adipurush: नहीं थम रहीं आदिपुरुष की मुश्किलें, सनातन धर्म ने सेंसर बोर्ड के माध्यम से की स्क्रीन टेस्ट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed