फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   adipurush sanatan dharma requested to cbfc for screen test before release prabhas and kriti sanon starrer film

Adipurush: नहीं थम रहीं आदिपुरुष की मुश्किलें, सनातन धर्म ने सेंसर बोर्ड के माध्यम से की स्क्रीन टेस्ट की मांग

Thu, 11 May 2023 06:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 11 May 2023 06:07 PM IST
सार

यह शिकायत सनातन धर्म प्रचारक संजय दीनानाथ तिवारी ने की है। शिकायत में कहा गया है कि जिस प्रकार फिल्म निर्माता एवं कलाकारों ने पिछले कई बार रिलीज पोस्टर मे गंभीर गलतियां की हैं।

विज्ञापन
adipurush sanatan dharma requested to cbfc for screen test before release prabhas and kriti sanon starrer film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का जब से ट्रेलर रिलीज किया गया है, तब से यह फिल्म विवादों में घिरी हुई है। कभी स्टार्स के लुक पर तो कभी इसके कंटेट पर लगातार आपत्ति जताई जा रही है। बीते दिनों मेकर्स ने इसका ट्रेलर लॉन्च किया था, जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। हालांकि इसपर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। ताजा खबरों के अनुसार अब सीबीएफसी के सामने फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


गंभीर गलतियां हो सकती हैं
बता दें कि यह शिकायत सनातन धर्म प्रचारक संजय दीनानाथ तिवारी ने की है। शिकायत में कहा गया है कि जिस प्रकार फिल्म निर्माता एवं कलाकारों ने पिछले कई बार रिलीज पोस्टर मे गंभीर गलतियां की हैं, ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि यदि फिल्म निर्माता एवं कलाकारों के द्वारा पोस्टर एवं फिल्म टीजर रिलीज के समय इस प्रकार की गंभीर त्रुटि की जा सकती है। ऐसे में फिल्म में कई ऐसे गलतियां होने की संभावना हो सकती है। जिससे भविष्य में सनातन धर्म वासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-  Prithviraj Sukumaran: 25 करोड़ रुपये जुर्माना देने के दावे पर भड़के पृथ्वीराज, यूट्यूब चैनल पर करेंगे केस
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रीन टेस्ट किया जाए
शिकायत में आगे कहा गया है कि ऐसी स्थिति में देश में लॉ एंड ऑर्डर का खतरा उत्पन्न होने की स्थिति का निर्माण हो सकता है। ऐसे में सनातन धर्म के लोगों द्वारा यह मांग की गई है कि भविष्य में होने वाली किसी भी समस्या से बचने के लिए फिल्म का सेंसर बोर्ड के माध्यम से स्क्रीन टेस्ट किया जाए। अगर स्क्रीन टेस्ट में किसी भी तरह का विवाद नजर आता है तो उसे हटाने के लिए भी आवाज उठाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed