फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Asterix and Obelix The Middle Kingdom Review: Guillaume Canet Gilles Lellouche Vincent Cassel Movie

Asterix and Obelix The Middle Kingdom Review: निशाने से भटक गई एस्टेरिक्स ओबेलिक्स की कहानी, पढ़िए पूरा रिव्यू

Thu, 11 May 2023 06:23 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 May 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Asterix and Obelix The Middle Kingdom Review: Guillaume Canet Gilles Lellouche Vincent Cassel Movie
एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स द मिडिल किंगडम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स द मिडिल किंगडम
कलाकार
गिलौम कैनेट , गिल्स लेलौचे , विन्सेन्ट कैसल , जोनाथन कोहेन , मैरियन कोटिलार्ड , जूलियन चेन और लीनना चिया
लेखक
गिलौम कैनेट , जूनियन हर्वे और फिलिप मेचेलन
निर्देशक
गिलौम कैनेट
निर्माता
एलेन अट्टल और और योहान बैयादा
रिलीज:
12 मई 2023
रेटिंग
2/5

'एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स' ऐसे किरदार हैं जिनके साथ पूरी पीढ़ियां बड़ी हुई हैं। फ्रांस की इस कॉमिक श्रृंखला की शुरुआत रेने गोस्कीनी ने 1959 में की। फ्रांसीसी निर्देशक क्लाउड जिदी ने इस पर पहली फिल्म 1999 में बनाई जिसका नाम था, 'एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स वर्सेज सीजर'। ये फिल्म लोगों ने पसंद की तो 2012 तक 'एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स' से जुड़ी तीन और फिल्में बन गईं। इन फिल्मों ने भी एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स की कपोल कल्पित दंत कथाओं को बरकरार रखा। अब लंबे समय बाद एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स की फिर से बड़े परदे पर वापसी हुई है फिल्म 'एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स द मिडिल किंगडम' में। फिल्म अपनी मूल भाषा यानी फ्रेंच फरवरी में ही रिलीज हो चुकी है। लेकिन, भारत में अब जाकर ये फिल्म अंग्रेजी, हिंदी और तमिल भाषा में भारत में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

Asterix and Obelix The Middle Kingdom Review: Guillaume Canet Gilles Lellouche Vincent Cassel Movie
एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स द मिडिल किंगडम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चीन पहुंचे एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स
'एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स द मिडिल किंगडम' की कहानी एक चीनी राजकुमारी फू यी से जुड़ी हुई है। फू यी चीनी सम्राट हान जुआंडी की इकलौती बेटी की है जो एक सख्त राजकुमार से बचकर गॉल भाग जाती है। गॉल पहुंच कर वह एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स से अपने साम्राज्य को बचाने के लिए मदद मांगती हैं। एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स गॉल के बहादुर योद्धा हैं। दोनों एक ऐसे जादुई पेय का सेवन करते हैं जिससे बुहुत अधिक शक्तिशाली बन जाते हैं। अपने पराक्रम से वह दोनों चीनी साम्राज्य को दुश्मनों से आजादी दिलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Asterix and Obelix The Middle Kingdom Review: Guillaume Canet Gilles Lellouche Vincent Cassel Movie
एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स द मिडिल किंगडम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पूरा जोर फिल्म को मनोहारी बनाने पर
जिन लोगों ने एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स की कॉमिक बुक्स और अब तक रिलीज हुई फिल्मों की सीरीज फॉलो नहीं किया है उनके लिए यह फिल्म समझना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन, निर्देशक गिलोम कैनेट ने इस फिल्म को नयनाभिराम बनाते हुए साथ में हास्य का भरपूर ख्याल रखा है। फिल्म के किरदार मजाकिया हैं और पर्यावरण मनोहर। विजुअल्स के मामले में फिल्म को अव्वल नंबर है बस चूंकि ये फिल्म सौ फीसदी कॉमिक बुक की कहानी है सो इसे देखना मनोरंजन के लिहाज से एक बड़ा टास्क भी है।

विज्ञापन

Asterix and Obelix The Middle Kingdom Review: Guillaume Canet Gilles Lellouche Vincent Cassel Movie
एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स द मिडिल किंगडम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुख्य किरदारों की कमजोर कहानी
एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स ऐसे किरदार हैं जिनके साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। और, जहां भावनाएं जुड़ी होती हैं वहां किसी भी तरह की छोटी सी गलती भी फिल्म के लिए भारी पड़ सकती है। और ऐसा ही हुआ। फिल्म की कहानी एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स के इर्द गिर्द घूमनी चाहिए लेकिन यहां फिल्म में चीनी राजकुमारी पर ज्यादा जोर दिया गया है। सीरीज के प्रशंसक पूरी फिल्म के दौरान धांसू एक्शन का इंतजार करते हैं। लेकिन, देर तक कोई बड़ा एक्शन सीन देखने को नहीं मिलता है। एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स  के नाम पर बनी यह फिल्म इन दोनों के किरदारों के साथ ही इंसाफ नहीं कर पाती है। और, इस मामले में इसकी कहानी, पटकथा और संवाद लिखे वाली टीम फेल नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed