फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ravi teja new Film RT 75 announced Know more Details about Telegu Star action comedy Film

Ravi Teja: रवि तेजा की 75वीं फिल्म का हुआ एलान, एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे अभिनेता

Tue, 09 Apr 2024 01:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 09 Apr 2024 01:38 PM IST
सार

रवि तेजा बीते काफी समय से अपनी आगामी फिल्म मिस्टर बच्चन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी एक और नई फिल्म का एलान कर दिया गया है। शुरुआती तौर पर इसे आरटी 75 कहा जा रहा है। फिल्म में अभिनेता एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं।
 

विज्ञापन
Ravi teja new Film RT 75 announced Know more Details about Telegu Star action comedy Film
रवि तेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रवि तेजा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक हैं। वे अब तक कई फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से लोगों के दिल जीत चुके हैं। दक्षिण भारत के अलावा हिंदी प्रदेशों में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। प्रशंसक उन्हें प्यार से मास महाराजा कह कर पुकारते हैं। रवि तेजा जल्द ही मिस्टर बच्चन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन

KR Gokul: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'आदुजीविथम-द गोट लाइफ' के हकीम का लुक, हड्डी-पसली सब आने लगी नजर
विज्ञापन


रवि तेजा की 75वीं फिल्म का हुआ एलान
इस बीच उनकी एक नई फिल्म का भी एलान कर दिया गया है। उगादी त्योहार के खास मौके पर अभिनेता की 75वीं फिल्म का एलान किया गया है। इसे फिलहाल आरटी 75 कहा जा रहा है। इसका निर्देशन समाजवरगमन के लेखक भानु भोगवरपु करेंगे। फिल्म के एलान के साथ इसका एक पोस्टर भी जारी किया गया है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में अभिनेता का नाम लक्ष्मण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Maidaan: 'मैदान' की 'बड़े मियां छोटे मियां' से तुलना पर प्रियामणि ने दिया जवाब, पृथ्वीराज के लिए कही यह बात


अगले साल रिलीज होगी फिल्म
सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने संयुक्त रूप से इस फिल्म का निर्माण किया। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म के संगीतकार भीम्स सेसिरोलियो हैं। इसे अगले साल संक्रांति के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इससे पहले रवि तेजा को टाइगर नागेश्वर राव नाम की फिल्म में देखा गया था। यह साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस ने खूब पसंद भी किया। हालांकि, फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने 37.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Shekhar Suman: वर्षों बाद शेखर सुमन ने अध्ययन और कंगना के रिश्ते पर की बात, कभी की थी अभिनेत्री की जमकर आलोचना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed