हिंदी सिनेमा के कलाकार अपने किरदारों को लेकर काफी सजग रहते हैं। भूमिका में ढलने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। पिछले दिनों रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्मेशन देख सभी काफी हैरान हो गए थे। अभिनेता ने अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए 26 किलो वजन कम किया, जिसके बाद उनकी खूब तारीफ होने लगी थी, लेकिन 'आदुजीविथम-द गोट लाइफ' फिल्म के अभिनेता केआर गोकुल को देख आपके होश फाख्ता हो जाएंगे।
2 of 5
केआर गोकुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केआर गोकुल ने हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन बॅल से प्रेरणा लेकर अपना यह लुक सफल बनाया है। उन्होंने सिर्फ एक सेब खाकर, पानी पीकर और एक कप कॉफी पीकर करीब 28 किलो अपना वजन कम किया था। इससे पहले इसी फिल्म के लिए साउथ अभिनेता पृथ्वीराज ने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए तीन दिनों तक फास्ट किया था और अपने किरदार में ढलने की सफल कोशिश की थी।
3 of 5
केआर गोकुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केआर गोकुल ने फिल्म 'आदुजीविथम-द गोट लाइफ' फिल्म में हकीम का किरदार निभाया है। अब हाल ही में, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर साझा की है, जिसे देख उनके प्रशंसकों के होश उड़ गए हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि इस लुक को बनाने के लिए उन्हें कहां से प्रेरण मिली थी।
4 of 5
केआर गोकुल
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'आदुजीविथम-द गोट लाइफ' में अपनी भूमिका के लिए मैंने क्रिश्चियन बेल के शानदार समर्पण से प्रेरणा ली। 2004 की थ्रिलर 'द मशीनिस्ट' में नींद ना आने के रोगी ट्रेवर रेजनिक के उनके किरदार ने मुझे बहुत प्रभावित किया।'
5 of 5
आदुजीविथम-द गोट लाइफ
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने आगे लिखा, 'जहां उन्होंने (क्रिश्चियन बेल) पानी, एक सेब और एक कप कॉफी की सख्त डाइट के जरिए 28 किलो वजन कम किया। क्रिश्चियन बेल की परफॉर्मेंस से उनकी फिल्म आइकॉनिक बन गई और मैं उनके काम के प्रति समर्पित फैन के रूप में उनके टैलेंट और कला को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
Maidaan: 'मैदान' की 'बड़े मियां छोटे मियां' से तुलना पर प्रियामणि ने दिया जवाब, पृथ्वीराज के लिए कही यह बात