संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' साल की बहुप्रतीक्षित वेब-सीरीज में से एक है। इस सीरीज के जरिए संजय लीला भंसाली ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में अध्ययन सुमन और शेखर सुमन भी नजर आएंगे। हाल ही में शेखर ने अध्ययन सुमन और कंगना रणौत के रिश्ते के बारे में बात की है। दोनों की मुलाकात 2008 में राज- द मिस्ट्री कंटिन्यू के सेट पर हुई थी। एक साल तक डेट करने के बाद इनका रिश्ता टूट गया था। उन्होंने अभिनेत्री पर काला जादू करने का आरोप लगया था।
Shekhar Suman: वर्षों बाद शेखर सुमन ने अध्ययन और कंगना के रिश्ते पर की बात, कभी की थी अभिनेत्री की जमकर आलोचना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:02 PM IST
सार
शेखर सुमन ने हाल ही में बेटे अध्ययन सुमन और कंगना रणौत के रिश्ते पर बात करते हुए कहा, 'हम सभी जीवन में विभिन्न चरणों से गुजरते हैं। आज जो सही लगता है, हो सकता है कि वह कल सही ठीक न लगे और इसके विपरीत भी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन