फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda film Ranabaali release date announced

रणबाली रिलीज डेट: कब रिलीज होगी 'रणबाली'? मेकर्स ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म को लेकर दी अपडेट

Thu, 27 Aug 2026 12:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Aug 2026 12:59 PM IST
सार

Ranabaali Release Date: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अदाकारी वाली फिल्म 'रणबाली' के मेकर्स ने ग्लोबल रिलीज डेट की घोषणा की है। जानिए यह फिल्म कब दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda film Ranabaali release date announced
रणबाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘रणबाली’ 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म में फैंस के पसंदीदा कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर साथ नजर आएंगे। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक भव्य ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है। फिल्म के फर्स्ट लुक और किरदारों की झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाई है। फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने जानकारी दी है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रणबाली'?
  • विजय देवरकोंडा की इस बिग-बजट फिल्म के मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ इस फिल्म की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज की तारीख का एलान किया है। 
  • ‘रणबाली’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।
  • मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का इंटेंस और रॉ पीरियड लुक देखने को मिल रहा है। 
  • पोस्टर के साथ टीम ने लिखा, 'हमारे इतिहास का सबसे अंधकारमय अध्याय इस अक्तूबर में खुलेगा। रणबाली 16.10.26 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda film Ranabaali release date announced
रणबाली - फोटो : एक्स
दशहरे के आसपास दस्तक देगी फिल्म
'रणबाली' की कहानी अच्छाई की बुराई पर जीत के जज्बे को दिखाती है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए दशहरे के खास और शुभ मौके को चुना है।
विज्ञापन

कौन है निर्देशक?
राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी 'रणबाली' दर्शकों को एक दमदार और रोमांचक कहानी के साथ बीते दौर में ले जाने वाली है। नए पोस्टर में फिल्म की झलक काफी इंटेंस नजर आ रही है, जहां आग और धुएं से भरे माहौल के बीच विजय देवरकोंडा एक रफ और खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक भारी घुमावदार हथियार भी नजर आ रहा है।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda film Ranabaali release date announced
रणबाली - फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों एक बार फिर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे और उनकी जोड़ी को लेकर भी फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म में इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RANABAALI FILM (@ranabaalifilm)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed