फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Last rites of actor Delhi Ganesh performed at his residence in Ramapuram IAF personnel paid tribute to him

Delhi Ganesh Funeral: अंतिम यात्रा पर निकले अभिनेता दिल्ली गणेश, भारतीय वायु सेना ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 11 Nov 2024 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

शनिवार 9 नवंबर को तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार थिरु दिल्ली गणेश का निधन हो गया। आज सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेता की अंतिम यात्रा उनके रामपुरम स्थित आवास से निकली। इस दौरान उन्हें भारतीय वायुसेना की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई।
 

विज्ञापन
Last rites of actor Delhi Ganesh performed at his residence in Ramapuram IAF personnel paid tribute to him
आखिरी सफर पर दिल्ली गणेश - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिग्गज फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश का आज अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारतीय वायु सेना के जवानों ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली गणेश ने एक दशक तक भारतीय वायु सेना में सेवाएं दी थीं। दिल्ली गणेश ने फिल्मों की ओर रुख करने से पहले साल 1964 से 1974 तक भारतीय वायु सेना में सेवाएं दी थीं।

विज्ञापन

Karthi In Kanguva: क्या 'कंगुवा' में कार्ति निभा रहे अहम भूमिका? सूर्या के इशारे के बाद दूसरे ट्रेलर में मिला संकेत

विज्ञापन

80 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के लगभग सभी सितारों के साथ काम करने वाले दिल्ली गणेश का शनिवार रात (9 नवंबर) को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। इंस्टाग्राम पर उनके बेटे महादेवन ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने जानकारी दी कि यह खराब स्वास्थ्य के चलते उनका निधन हो गया। उनके बेटे ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे पिता श्री दिल्ली गणेश का 9 नवंबर को रात करीब 11 बजे निधन हो गया'।
 
 

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली गणेश के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी ने कल एक्स हैंडल से ट्वीट किया और लिखा, 'लोकप्रिय फिल्मी हस्ति थिरु दिल्ली गणेश जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्हें बेजोड़ अभिनय कौशल का आशीर्वाद प्राप्त था। उन्होंने हर भूमिका को शानदार ढंग से निभाया और कई पीढ़ियों के दर्शकों के साथ जुड़ने की उनकी क्षमता के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। उन्हें थिएटर का भी शौक था। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति'।
Saif Ali Khan: क्यूट अंदाज में चॉकलेट समेटते नजर आए जेह, सैफ अली खान ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

इन पुरस्कारों से हुए सम्मानित
दिल्ली गणेश ने पासी (1979) में अपने अभिनय के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार विशेष पुरस्कार जीता और 1994 में कलैमामणि पुरस्कार सहित कई राज्य सम्मान प्राप्त किए। गणेश ने दिल्ली स्थित थिएटर मंडली, दक्षिण भारत नाटक सभा के सदस्य के रूप में भी काम किया।
Mala Sinha: माला सिन्हा को नेपाल के अभिनेता से हुआ था प्यार, तीन बार उन्हीं से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed