Karthi In Kanguva: 'कंगुवा' में कार्ति निभा रहे अहम भूमिका? सूर्या के इशारे के बाद दूसरे ट्रेलर में मिला संकेत
पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने जा रही है फिल्म 'कंगुवा' का दूसरा ट्रेलर कल रविवार को रिलीज हुआ। इसमें एक्टर सूर्या और बॉबी देओल का खूंखार अंदाज देखने को मिली। इसके अलावा एक रहस्यमयी किरदार भी नजर आया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हल्ला है।
विस्तार
फिल्म 'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। इसमें सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पाटनी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार जैसे सितारे नजर आएंगे। इनके अलावा चर्चा कार्ति के होने की भी है। सबसे पहले इसका इशारा खुद सूर्या ने ही किया। अब फिल्म के दूसरे ट्रेलर में भी इसके कुछ-कुछ संकेत मिले हैं, जिसके बाद दर्शक उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
सूर्या ने किया था इशारा
बीते दिनों अभिनेता सूर्या ने केरल में फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान 'कांगुवा' में कार्ति काम करने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। त्रिवेंद्रम में कार्यक्रम के दौरान सूर्या से उनके भाई कार्ति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के बारे में पूछा गया। जवाब में अभिनेता ने वादा किया कि जल्द ही दर्शकों को ऐसा देखने को मिलेगा। सूर्या के इस बयान को लोगों ने 'कंगुवा' से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। अब कल रिलीज हुआ 'कंगुवा' के दूसरे ट्रेलर में एक रहस्यमयी किरदार नजर आया। दावा किया जा रहा है कि यह कोई और नहीं, बल्कि कार्ति हैं।
Ajay Devgn: जब फिल्म सेट पर मदद के लिए चिल्लाए आमिर खान, अजय देवगन ने बचाई उनकी जान
कौन है मिस्ट्री कैरेक्टर?
ट्रेलर में सूर्या दुश्मनों से लड़ते हुए एक क्रूर योद्धा के रूप में नजर आए हैं। ऐसा लग रहा है कि फिल्म बदले की कहानी पर आधारित है। ट्रेलर में मेकर्स ने कहानी को लेकर ज्यादा पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन, आखिरी सीन में एक रहस्यमयी किरदार को सिगार पीते हुए दिखाया गया है। नेटिजन्स का दावा है कि यह मिस्ट्री कैरेक्टर कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता कार्ति हैं।
#Karthi won't smoke in movies 🤔
— Kolly Corner (@kollycorner) November 10, 2024
Who is this cameo 🤯#Kanguva pic.twitter.com/Oe7UjKMchV
I am more intrigued now with that Plane action episode, can deliver a big adrenaline pump moment too there..
— Karthick Shivaraman™ (@iskarthi_) November 10, 2024
After both trailers, expecting Decent film overall with strong visuals..
1st time On Screen Smoking scene for Karthi? 😣
S fans get ready for Grand Treat.. #Kanguva 🥳 pic.twitter.com/imvU2w9NuM
Thalaivan @Karthi_Offl anna never smoked in movies so far 🚬 For the first time he is breaking his barrier for #Kanguva 🦅 So something special in the movie for him. ❤️🔥@Suriya_offl | #Karthi #Suriya #KanguvaFromNov14 🗡️ pic.twitter.com/ld0QnRF1Nd
— Karthi Updates (@KarthiUpdates) November 11, 2024
#Karthi never smoked in movies so far !!
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) November 10, 2024
For the first time he is breaking his barrier for #Kanguva🚬
So something special in the movie for him❤️🔥 pic.twitter.com/PkpInICAh5
पहली बार ऑन स्क्रीन धू्म्रपान करते दिखेंगे कार्ति?
यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा कि फिल्म में कार्ति हैं या नहीं। फिलहाल ट्रेलर के वायरल सीन के बाद यूजर्स लिख रहे हैं, 'कार्ति पहली बार ऑन स्क्रीन धूम्रपान करते नजर आएंगे'। बात करें कंगुवा' की तो यह इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई अन्य बड़ी फिल्मों से बड़ी होने का दावा कर रही है। फिल्म बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।
Sudha Murthy: जब सुधा मूर्ति के पिता से मिलने देर से पहुंचे नारायण मूर्ति, कपिल शर्मा शो में सुनाया ये किस्सा