फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mala sinha celebrated her 88 birthday on 11 november know about more

Mala Sinha: माला सिन्हा को नेपाल के अभिनेता से हुआ था प्यार, तीन बार उन्हीं से रचाई शादी

Mon, 11 Nov 2024 10:56 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 11 Nov 2024 10:56 AM IST
सार

आल्डा सिन्हा, जिन्हें सभी माला सिन्हा के नाम से बेहतर जानते हैं। माला भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी, बंगाली और नेपाली फिल्मों में काम किया है। आज माला सिन्हा का 88वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनकी प्रेम कहानी से जुड़े दिसचस्प किस्से।
 

विज्ञापन
mala sinha celebrated her 88 birthday on 11 november know about more
माला सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माला सिन्हा बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं। आज माला सिन्हा का 88वां जन्मदिन है। माला सिन्हा को कभी किसी बॉलीवुड अभिनेता से प्यार नहीं हुआ था, बल्कि उन्हें नेपाली अभिनेता चिदंबर प्रसाद लोहानी से प्यार हुआ था और उन्होंने उनके साथ एक बार नहीं बल्कि तीन बार शादी रचाई थी।
विज्ञापन


माला का जन्म
माला का जन्म 11 नवंबर 1936 में कोलकाता में हुआ था। माला का जन्म ईसाई नेपाली माता-पिता के घर हुआ था, जो नेपाल के मैदानों से भारत के पश्चिम बंगाल में आकर बस गए थे। उनके पिता का नाम अल्बर्ट सिन्हा था। माला का प्रारंभिक नाम आल्डा था और कोलकाता में स्कूल में उनके दोस्त उन्हें डालडा (वनस्पति तेल का एक ब्रांड) कहकर चिढ़ाते थे, इसलिए उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपना पहला काम मिलने पर अपना नाम बदलकर बेबी नजमा रख लिया। बाद में, जब उन्होंने एक अभिनेता के रूप में हिंदी फिल्मों में काम शुरू किया तो उन्होंने अपना नाम बदलकर माला सिन्हा रख लिया। 
विज्ञापन


माला सिन्हा का करियर
माला ने अपने करियर की शुरुआत 1950, 1960 और 1970 के दशक में की थी। माला ने कई हिंदी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। माला सिन्हा गुरु दत्त की प्यासा और यश चोपड़ा की धूल का फूल जैसी फिल्मों से काफी पसंद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाली अभिनता से हुआ प्यार
माला सिन्हा की शादी बॉलीवुड की यादगार शादियों में शुमार है। अपनी शादी में उन्होंने व्हाइट कलर की चमचमाती साड़ी पहनी थी और इसी रंग का वेल सिर पर लिया था। वैसे तो माला सिन्हा को चाहने वालों की इंडिया में कोई कमी नहीं थी लेकिन उन्हें प्यार हुआ नेपाल के अभिनेता चिदंबर प्रसाद लोहानी से। दोनों की लव स्टोरी भी नेपाल से ही शुरु हुई थी। दरअसल, माला सिन्हा क्रिश्चियन थीं और उनके पिता चाहते थे कि उनकी शादी क्रिश्चियन तरीके से चर्च में भी हो। इसलिए माला ने अपनी शादी में व्हाइट साड़ी के साथ इसी रंग का वेल सिर पर लगाया था।


एक ही शख्स से तीन बार शादी
माला सिन्हा की शादी एक नहीं तीन तीन बार हुई लेकिन एक ही शख्स से। इसकी वजह थी उनकी शादी की रस्में। माला सिन्हा और चिदंबर प्रसाद लोहानी ने सबसे पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद पिता की मर्जी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने चर्च में शादी की, लेकिन लोहानी के पेरेंट्स चाहते थे कि शादी सात फेरे लेकर ही हो। इसलिए दोनों पर हिंदु रीति रिवाज से शादी की। इस तरह माला सिन्हा और लोहानी को तीन बार शादी की रस्में अदा करनी पड़ी थीं।
Pushpa 2 Trailer: जानिए कब आ रहा है 'पुष्पा 2' का ट्रेलर, तैयार हो जाइए अल्लू अर्जुन के धमाकेदार सीक्वल के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed