सैफ अली खान और करीना कपूर खान की लव स्टोरी के साथ ही उनके बच्चों को लेकर भी चर्चा होती रहती है। करीना कपूर ने कपिल शर्मा शो में जिक्र किया कि जेह बहुत शरारती बच्चा है। इसकी झलक एक वायरल वीडियो में साफ देखने को मिल रही है। इसमें जेह पापा से छिपकर चॉकलेट छठाते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
परिवार के साथ सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
इवेंट में पहुंचे करीना और सैफ
करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने बच्चों जेह और तैमूर अली खान को मुंबई में अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट और पहलवान लोगन पॉल के कार्यक्रम में नजर आए। इस समारोह में करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी पहुंचे। कपल के दोनों दोनों बेटे इस इवेंट में मस्ती करते नजर आए। वहीं, जेह तो चॉकलेट देखकर उसे समेटने में लग गए।
3 of 5
जेह अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
चॉकलेट बटोरते नजर आए जेह
एक वीडियो में, जब सैफ बड़े बेटे तैमूर के साथ व्यस्त थे, तो जेह को टेबल से चॉकलेट उठाते हुए देखा गया। जब सैफ ने देखा, तो उन्होंने तुरंत अपने छोटे बेटे को और चॉकलेट लेने से रोक दिया। जेह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
4 of 5
जेह, तैमूर, सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @varindertchawla
बच्चों को रोकते नजर आए सैफ अली खान
सैफ अली खान का पहले तो इस पर ध्यान नहीं गया कि जेह और तैमूर क्या कर रहे हैं। जब उन्होंने देखा तो वे अपने बच्चों को रोकते नजर आए। इस दौरान सैफ और तैमूर के इस मूमेंट को लेकर प्रशंसकों ने अपनी राय साझा की है।
5 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर और जेह
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
फैंस ने जेह को लेकर कही ये बात
प्रशंसकों को जेह का ये अंदाज बहुत पसंद आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि ये बहुत ही वास्तविक है। बच्चे अक्सर चॉकलेट देखकर ऐसा करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे जेह का वह अंदाज बहुत पसंद आया, जिसमें वह अपने पिता से छिपकर चॉकलेट लेते नजर आए। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, मैं इस छोटे जेह को पूरे दिन देख सकता हूं। उसकी अपनी शरारत हैं, जो प्यारी और मासूमियत से भरी हैं। एक अन्य यूजर ने कहा, बहुत प्यारा, यह हर बच्चे जैसा है।