{"_id":"638b4a442a13974d9719ca3e","slug":"kochu-preman-death-malayalam-actor-ks-premkumar-passed-away-at-the-age-of-68-in-thiruvananthapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: मलयालम फिल्म और टीवी अभिनेता केएस प्रेमकुमार का निधन, 68 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
दुखद: मलयालम फिल्म और टीवी अभिनेता केएस प्रेमकुमार का निधन, 68 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Sat, 03 Dec 2022 06:49 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:49 PM IST
सार
मलयालम फिल्म और टेलीविजन अभिनेता केएस प्रेम कुमार का शनिवार को निधन हो गया है।
विज्ञापन
कोचु प्रेमन
- फोटो : Social media
विस्तार
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। मलयालम फिल्म और टेलीविजन अभिनेता केएस प्रेमकुमार का शनिवार को निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। कोचु प्रेमन के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता ने 68 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
Sanjay Mishra EXCLUSIVE: ‘सात साल की उम्र में पहुंच गए मेरा नाम जोकर देखने, मां व बुआ सिनेमाघर में और मैं...’
विज्ञापन
अभिनेता कोचु प्रेमन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता थे, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी खूब नाम कमाया था। कोचु प्रेमन ने अपने करियर की शुरुआत एक ड्रामा आर्टिस्ट के रूप में की थी। कई साल तक नाटकों में काम करने के बाद अभिनेता ने साल 1979 में मलयालम फिल्मों में डेब्यू किया, लेकिन उन्हें प्रसिद्धी 90 के दशक में जाकर मिली थी।
विज्ञापन
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर सामने आई बड़ी जानकारी, फिल्म में काम करने के लिए कार्तिक ने रखी यह शर्त
कोचु प्रेमन ने फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने पिछले दो दशकों में लगातार फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं इसके साथ ही अभिनेता ने टीवी सीरियल्स में काम करके भी घर-घर में पहचान हासिल की थी। कोचु प्रेमन ने अपने करियर में 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
Shahrukh Khan: शाहरुख खान को पास बैठा देख हॉलीवुड एक्ट्रेस को नहीं हुआ यकीन, हैरानी से खुला रह गया मुंह
अभिनेता का आज यानी शनिवार को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने शोक व्यक्त किया है।
Apurva-Shilpa: अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा सकलानी के घर गूंजी किलकारियां, शादी के 18 साल बाद बने माता-पिता