टीवी की दुनिया के पॉपुलर स्टार अपूर्व अग्निहोत्री के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने अभिनय का दम दिखाने वाले अभिनेता और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा सकलानी के घर किलकारियां गूंजी हैं। दोनों के आंगन में आई इस खुशी को पाकर वह फूले नहीं समा रहे हैं। स्टार्स के घर शादी के पूरे 18 साल बाद एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। अपने फैंस को कपल ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसे सुन फैंस के चेहरे भी खिल उठे हैं।
अपूर्व और शिल्पा ने अपने जीवन की खुशी की जानकारी फैंस के साथ साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सा वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो के जरिए स्टार कपल ने न केवल अपनी राजकुमारी का नाम बताया है, बल्कि उसकी झलक भी दिखा दी है। उनके इस वीडियो पर फैंस भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं। अपूर्व अग्निहोत्री ने जो वीडियो साझा किया है उसमें उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी और नन्ही गुड़िया दिखाई दे रही हैं। दोनों ही अपनी बिटिया रानी को गोद में लिए लाड-प्यार करते नजर आ रहे हैं। अपूर्व और शिल्पा के चेहरों पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है।
Rangbaaz Phirse: राजू ठेहट-आनंदपाल की दुश्मनी पर बनी है यह वेब सीरीज, कत्ल-साजिश और गैंगवार तक सबकुछ आएगा नजर
शिल्पा सकलानी और अपूर्व अग्निहोत्री की पहली मुलाकात मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सेट पर हुई थी। दोनों ने इस सीरियल में साथ काम किया था और वहीं से दोनों के बीच दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई थी। दोनों कुछ वर्षों तक डेट करने के बाद साल 2004 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के पूरे 18 साल बाद अपूर्व और शिल्पा के घर किलकारियां गूंजी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अपूर्व आखिरी बार स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में दिखाई दिए थे, वहीं शिल्पा किसी भी सीरियल में काम नहीं कर रही हैं।
TV Actress: जब टीवी ये बहुएं हुईं ट्रोलिंग का शिकार, किसी ने शादी तो किसी ने कपड़ों को लेकर सुने ताने