Pushpa 2: चेन्नई में फैंस का उत्साह बढ़ाते दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका, एयपोर्ट से सामने आईं तस्वीरें
Pushpa 2 Event in Chennai: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रमोशनल इवेंट के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। इस बीच दोनों कलाकारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों चेन्नई के लिए उड़ान भरते और एयरपोर्ट पर उतरतते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' का देश भर में काफी ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म इस साल 05 दिसंबर को बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का देश भर में बड़े स्तर पर प्रमोशन भी किया जा रहा है। इसके तहत आज, यानी रविवार को चेन्नई में एक भव्य कार्यक्रम की योजना भी बनाई गई है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अभिनेता और रश्मिका मंदाना एक विशेष उड़ान भर हैदराबाद से चेन्नई पहुंचने वाले हैं, जिसकी यात्रा करते हुए अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी साझा की हैं।
सामने आईं अल्लू अर्जुन और रश्मिका की तस्वीरें
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं। दोनों कलाकार हैदराबाद से चेन्नई की यात्रा करते हुए देखे गए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हो रही हैं। अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लोगो वाली एक ग्राफिक हुडी पहनी थी, जिसने फैंस का काफी ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, रश्मिका सफेद प्रिंटेड टी शर्ट और डेनिम जींस में नजर आईं।
विज्ञापन विज्ञापन
Bigg Boss18: सलमान खान ने दिए डेयरिंग टास्क, वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों ने मचा दिया बिग बॉस 18 में धमाल
'किसिक' गाने को किया जाएगा लॉन्च
बताते चलें कि इस कार्यक्रम में फिल्म के बहुप्रतीक्षित 'किसिक' गाने को भी लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फैंस का उत्साह और बढ़ाने के लिए एक लाइव परफॉर्मेंस भी होगी। देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित यह गाना पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि यह आज शाम का मुख्य आकर्षण होगा।
Ravi Kishan: रवि किशन ने इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए किया संघर्ष, बोले- 'पिता जी कहते थे नचनिया बनेगा'
05 दिसंबर को रिलीज होगी पुष्पा 2
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर, 2024 को कई भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित, इस एक्शन से भरपूर ड्रामा के टीजर ने पहले ही फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा समर्थित, ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। इस फिल्म में साल 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा' की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसके तहत मूल फिल्म के कलाकार भी अपनी भूमिका को आगे बढ़ाते दिखेंगे।
Govinda: गोली लगने से चोटिल गोविंदा से मिलने पहुंचीं शिल्पा ने पूछा ये मजेदार सवाल, जानकर नहीं रुकेगी हंसी