Bigg Boss18: सलमान खान ने दिए डेयरिंग टास्क, वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों ने मचा दिया बिग बॉस 18 में धमाल
आज 'बिग बॉस 18' के वीकएंड का वार एपिसोड में दर्शक काफी कुछ नया देखने वाले हैं। सलमान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री वाले प्रतियोगियों को कुछ टास्क दिए। क्या रहे यह टास्क और क्या धमाल मचाया उन प्रतियोगियों ने, जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों कलर्स चैनल पर आने वाला रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' खूब धूम मचा रहा है। सलमान खान के होस्टिंग के निराले अंदाज और प्रतियोगियों के गेम में बने रहने की कोशिशों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि वीकएंड का वार एपिसोड का भी फैंस को इंतजार रहता है। कुछ देर पहले ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पर पेज पर बिग बॉस वीकएंड के वार की कुछ झलकियां दिखाई गईं। इसमें सलमान खान कुछ अलग तरह के टास्क वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों को देते हुए नजर आए। इन्हें प्रतियोगियों ने भी बखूबी करके दिखाया।
यामिनी ने अविनाश को किया इंप्रेस
सलमान खान ने वीकएंड के वार एपिसोड की झलकियों में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों को कहा कि उनके सामने एक व्हील रखा है, जिस पर कुछ टास्क लिखे हैं। जो भी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी हैं, उन्हें उसे घूमाना है, जो भी टास्क आएगा, उन्हें बिग बॉस के पुरुष प्रतियोगियों के साथ पूरा करना है। ऐसे में सबसे पहले यामिनी मल्होत्रा ने व्हील को घूमाया और उनको किसी को इंप्रेस करने का टास्क मिला। ऐसे में यामिनी ने अविनाश को चुना और उन्हें अपनी बातों से इंप्रेस किया। यामिनी ने अविनाश की खूब तारीफ की और आखिर में उन्हें एक फूल दिया।
अदिति मिस्त्री ने करण वीर संग किया डांस
आगे अदिति मिस्त्री को व्हील घूमाने का मौका मिला। उन्हें डांस करने का टास्क मिला। अदिति ने कहा कि वह करण वीर मेहरा के साथ डांस करेंगी। दोनों ने मिलकर बहुत ही रोमांटिक डांस बिग बॉस के घर में किया। उनके डांस से सलमान खान भी इंप्रेस हुए और साथी प्रतियोगियों ने भी करण और अदिति के लिए खूब तालियां बजाईं।
कौन होगा इस वीकएंड शो से बाहर
इस बार कई प्रतियोगी शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं, लेकिन सुनने में आया है कि एलिस कौशिश इस बार शो से बाहर हो सकती है। सलमान खान 'बिग बॉस 18' के वीकएंड का वार एपिसोड में बेदखल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा करेंगे।