{"_id":"6aa7d79fa6c82b14fc021479","slug":"veteran-actress-nafisa-ali-battling-stage-4-ovarian-cancer-spreads-to-liver-share-health-updates-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नफीसा अली: क्या फिर बढ़ गया दिग्गज अभिनेत्री का कैंसर? अस्पताल से तस्वीर शेयर कर खुद दिया हेल्थ अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
नफीसा अली: क्या फिर बढ़ गया दिग्गज अभिनेत्री का कैंसर? अस्पताल से तस्वीर शेयर कर खुद दिया हेल्थ अपडेट
Mon, 14 Sep 2026 04:49 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:49 PM IST
सार
Nafisa Ali Health Update: दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली ने साल 2018 में बताया था कि उन्हें स्टेज 3 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता चला। इसके बाद वह लगातार अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट देती रहीं। अब हाल ही में एक पोस्ट करते हुए नफीसा ने बताया कि उनका कैंसर बढ़ गया है।
विज्ञापन
नफीसा अली
- फोटो : इंस्टाग्राम@nafisaalisodhi
विस्तार
दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली ने अपनी सेहत को लेकर एक नया अपडेट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके ओवेरियन और पेरिटोनियल कैंसर की बीमारी बढ़ गई है और अब उनके इलाज का प्रोटोकॉल भी बदल दिया गया है।
कुछ महीने पहले उन्होंने शेयर किया था कि उनका ओवेरियन कैंसर चौथी स्टेज पर है और वह तीसरी बार रेमिशन में गई थीं। रविवार को 69 साल की नफीसा ने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह मुस्कुराते हुए हाथ में IV ड्रिप बैग पकड़े नजर आईं।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले उन्होंने शेयर किया था कि उनका ओवेरियन कैंसर चौथी स्टेज पर है और वह तीसरी बार रेमिशन में गई थीं। रविवार को 69 साल की नफीसा ने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह मुस्कुराते हुए हाथ में IV ड्रिप बैग पकड़े नजर आईं।
विज्ञापन
नफीसा अली
- फोटो : इंस्टाग्राम@nafisaalisodhi
नफीसा ने दिया हेल्थ अपडेट
नफीसा ने लिखा, "मेरे इलाज का प्रोटोकॉल बदल गया है और अब मुझे टारगेटेड थेरेपी दी जा रही है। मैं मजबूती से लड़ाई लड़ रही हूं। हमेशा मेरे लिए अपनी सपोर्ट एनर्जी मजबूत रखने के लिए धन्यवाद। आसान भाषा में कहूं तो PET/CT स्कैन से पता चलता है कि ओवेरियन और पेरिटोनियल कैंसर बढ़ गया है। लिवर की सतह पर नए डिपॉजिट दिखाई दिए हैं।"
यूजर्स ने की जल्द ठीक होने की कामना
नफीसा की पोस्ट पर कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। इनमें फैशन डिजाइनर फराह खान अली भी शामिल थीं। उन्होंने लिखा, "तुम लड़ोगी। तुम मजबूत हो, शानदार हो, बहादुर हो और तुम जीतोगी। हमेशा तुम्हारे लिए प्यार और दुआएं, मेरी नफीसा।"

नफीसा अली ने कब दी थी कैंसर की जानकारी
नफीसा ने साल 2018 में बताया था कि उन्हें स्टेज 3 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता चला है। तब से वह गोवा में रहते हुए अपना इलाज करा रही थीं। इस साल जुलाई में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "कैंसर परिवारों को तोड़ देता है। यह आपकी आर्थिक स्थिति को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। यह मेरी जिंदगी का सबसे डरावना सफर है, क्योंकि पहले मैं पूरी दुनिया के लिए लड़ सकती थी। अब मैं अपनी जिंदगी के लिए लड़ रही हूं।"

क्या नफीसा ने इलाज के दौरान भी किया काम
बता दें कि इलाज के दौरान भी नफीसा ने फिल्मों में काम करना जारी रखा है, हालांकि उनका काम पहले की तुलना में कम रहा है। बीमारी का पता चलने के चार साल बाद उन्होंने सूरज बड़जात्या की 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन के किरदार की अलग हो चुकी पत्नी का रोल निभाया था।
इसके बाद वह हाल ही में पद्मकुमार नरसिम्हामूर्ति की फिल्म 'मैक्स, मिन एंड मियाजाकी' में नजर आई थीं। यह फिल्म इसी साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।