फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu Baby Shower Inside Her Intimate Ceremony With Husband Raj Nidimoru At Isha Foundation

सामंथा: अभिनेत्री ने दिखाई गोद भराई समारोह की झलक, पति राज निदिमोरु ने बरसाए फूल; तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

Mon, 14 Sep 2026 09:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 14 Sep 2026 09:35 PM IST
सार

Samantha Baby Shower: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी गोद भराई हुई, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की हैं। जानिए तस्वीरों में क्या है खास। 
 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Baby Shower Inside Her Intimate Ceremony With Husband Raj Nidimoru At Isha Foundation
सामंथा रुथ प्रभु की गोद भराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश हैं। वह सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पोस्ट शेयर कर अपडेट देती रहती हैं। सोमवार को एक्ट्रेस की गोद भराई हुई। इस मौके की कई फोटोज सामंथा ने शेयर की हैं। साथ ही एक बड़ा कैप्शन भी लिखा है। 
विज्ञापन



रीति-रिवाजों के साथ हुई गोद भराई
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेबी शॉवर सेरेमनी की कुछ खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन


यह खास सेरेमनी ईशा फाउंडेशन में हुई, जहां सामंथा अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ नजर आईं। एक तस्वीर में राज, सामंथा पर मोती बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीरों में सेरेमनी के दौरान किए गए पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामंथा ने कैप्शन में बताया रिवाजों का मतलब
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर करते हुए श्रीविद्या की 'कला आवरण' रस्म के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि इस रस्म में होने वाली मां के सात चक्रों के जरिए देवी की 94 कलाओं का सम्मान किया जाता है। इस दौरान पवित्र जल, मंत्र और कई तरह की रस्में की जाती हैं, जिनका उद्देश्य इन चक्रों को शुद्ध और ऊर्जावान बनाना होता है।


काफी खुश नजर आईं सामंथा
एक अन्य पोस्ट में 39 साल की सामंथा ने बताया कि इस रस्म की सबसे खास बात उनके लिए यह थी कि इसमें मां को किस नजर से देखा जाता है। उन्होंने लिखा कि मां को खुद देवी के रूप में सम्मान दिया जाता है।


वह एक पवित्र रचयिता हैं, जिनके जरिए एक नई जिंदगी इस दुनिया में आकार ले रही है। यह रस्म गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ-साथ उस महिला के लिए भी आशीर्वाद है, जो अपने जीवन के एक नए रूप में कदम रख रही है। एक तस्वीर में सामंथा पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते हुए भी नजर आ रही हैं। इस फोटो में सामंथा काफी सुंदर लग रही हैं। 


महिलाओं ने किया मंत्रों का जाप
एक अन्य तस्वीर में 'मा इंटी बंगाराम' की एक्ट्रेस आंखें बंद करके बैठी नजर आईं, जबकि उनके आसपास महिलाएं मंत्रों का जाप कर रही थीं। सामंथा ने यह भी बताया कि इस मंत्र जाप को मां और बच्चे के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बनाने वाला माना जाता है। 


एक्ट्रेस के लिए रहा शक्तिशाली अनुभव
इस पूरे अनुभव के बारे में बात करते हुए सामंथा ने कहा कि हर रस्म के पीछे का मतलब समझने से यह समारोह उनके लिए और भी खास बन गया। उन्होंने लिखा कि वहां बैठकर इन सभी चीजों को महसूस करना और यह समझना कि उनके और उनके बच्चे के लिए क्या किया जा रहा है, उनके लिए बेहद शक्तिशाली अनुभव था।


पति राज और दोस्त भी आईं नजर
एक तस्वीर में राज निदिमोरु के साथ सामंथा की दोस्त शिल्पा रेड्डी और नीरजा कोना भी नजर आईं। आखिरी स्लाइड में सामंथा ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने यह रस्म पूरी की और उनके बच्चे को आशीर्वाद दिया।



दिसंबर में बच्चा होने की उम्मीद
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दोनों के बच्चे का जन्म दिसंबर में होने की उम्मीद है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर डिलीवरी की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed