फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana first song Jai Jai Ram will release on 14 September crooned by Arijit Singh  Shreya Ghoshal and A R R

रामायण: कब जारी होगा फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम'? मेकर्स ने दी जानकारी; एआर रहमान और अरिजीत करेंगे सहयोग

Mon, 14 Sep 2026 12:07 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Sep 2026 12:07 AM IST
सार

Ramayana First Song: फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आए हैं। मेकर्स 14 सितंबर को इसके म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं यह कंपेन कितने बजे से शुरू होगा।
 

विज्ञापन
Ramayana first song Jai Jai Ram will release on 14 September crooned by Arijit Singh  Shreya Ghoshal and A R R
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ पहले से ही खूब चर्चा में है। अब मेकर्स गणेश चतुर्थी पर फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत करने जा रहे हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ‘सिया राम पोस्टर’ रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

Ramayana first song Jai Jai Ram will release on 14 September crooned by Arijit Singh  Shreya Ghoshal and A R R
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है गाने का कंपोजर?
‘सिया राम पोस्टर’ 14 सितंबर (सोमवार) को सुबह 7:30 बजे गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर जारी किया जाएगा। पोस्टर जारी होने के तुरंत बाद, मेकर्स ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज करेंगे। इस गाने को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है और डॉ. कुमार विश्वास ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी: 200 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रिप्ट और ब्लैंक चैक! अभिनेता ने बताया क्यों ठुकराए बड़े ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana first song Jai Jai Ram will release on 14 September crooned by Arijit Singh  Shreya Ghoshal and A R R
ए आर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम
मेकर्स ने किया एलान
ए.आर. रहमान, श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह के इस सहयोग ने गाने को लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक नोट के साथ यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा 'हर शुभ शुरुआत एक प्रार्थना के साथ होती है। इस गणेश चतुर्थी पर, सुबह 7:30 बजे हमारे ‘सिया राम पोस्टर’ के अनावरण के साथ ‘रामायण’ की म्यूजिकल यात्रा शुरू हो रही है। इसके तुरंत बाद हमारा पहला म्यूजिकल तोहफा, ‘जय जय राम’ आएगा। संगीत: ए.आर. रहमान, बोल: डॉ. कुमार विश्वास, गायक: श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह।'

इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गणपति बप्पा के आशीर्वाद से, हम कल ‘रामायण’ की म्यूजिकल यात्रा शुरू कर रहे हैं।'
विज्ञापन

Ramayana first song Jai Jai Ram will release on 14 September crooned by Arijit Singh  Shreya Ghoshal and A R R
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभाएंगे, साई पल्लवी सीता का रोल करेंगी और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। कास्ट में रवि दुबे लक्ष्मण के तौर पर और सनी देओल हनुमान के तौर पर भी शामिल हैं।

Ramayana first song Jai Jai Ram will release on 14 September crooned by Arijit Singh  Shreya Ghoshal and A R R
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • इस फिल्म में इंटरनेशनल म्यूजिकल सहयोग देखने को मिलेगा, जिसमें ए.आर. रहमान और हंस जिमर म्यूजिक कंपोज  करेंगे। 
  • नतीजतन, साउंडट्रैक के फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन के अहम हिस्सों में से एक होने की उम्मीद है। 
  • नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने का प्लान है। 
  • पहला भाग दिवाली के आस-पास आने वाला है, जिसकी वर्ल्डवाइड रिलीज 6 नवंबर को तय है। फिल्म भारत में 8 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी। 
  • 'रामायण' का दूसरा भाग 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। 

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed