अजित कुमार: 'इतना घमंड क्यों?' सेल्फी खिंचवाने आए फैन को घूरते दिखे एक्टर, वायरल वीडियो पर जमकर भड़के यूजर्स
Ajith Kumar Trolling: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों इंग्लैंड में अपनी रेस को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक्टर की काफी ट्रोलिंग की जा रही है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
क्यों भड़के अजित कुमार?
अजित कुमार का एक फैन के साथ एक ऐसा पल कैप्चर हो गया, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। दरअसल, जब अजित कुमार अपनी रेस के बाद वेन्यू से जा रहे थे, तब एक फैन उनके साथ फोन लेकर सेल्फी लेने पहुंच गया।
फैन को देखकर अजित गुस्से में दोनों हाथ कमर पर रखकर खड़े हो गए और उसे घूरने लगे। इसके बाद सिक्योरिटी ने आकर फैन को हटाया, लेकिन इसके बावजूद अजित कुछ सेकंड तक उस फैन को घूरते हुए निकल गए। अब फैन के साथ उनका ये इंटरैक्शन काफी चर्चाओं में आ गया है और यूजर्स एक्टर को इस व्यवहार के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं।
- एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'फैंस के बिना अजित जीरो हैं।'
- दूसरे ने उनके व्यवहार को गलत बताते हुए लिखा- 'मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब यह आदमी अपने रेसिंग मैचों के लिए दूसरे शहरों में जाएगा और उसे देखने, उसका हौसला बढ़ाने या उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए कोई नहीं आएगा। मुझे उम्मीद है कि एक दिन ऐसा होगा और तमिल लोगों को आत्मसम्मान मिलेगा।'
- वहीं एक यूजर ने लिखा- 'अजीत इतना घमंड क्यों दिखा रहे हैं? इन लोगों के बिना आप और आपका परिवार कुछ भी नहीं हैं। इसलिए, अपना एटीट्यूड छोड़कर स्माइल करो। इसमें आपका कुछ नहीं जाएगा।'
- वहीं एक अन्य यूजर फॉर्मूला 1 स्टार का जिक्र करते हुए लिखा- 'ऐसा बरताव तो लुईस हैमिल्टन भी नहीं करता।'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय ने सिल्वरस्टोन में ले मैंस कप पूरा होने के बाद अजित कुमार को एक छोटी रेस कार गिफ्ट की। इसके बदले अजित ने विजय को एक हेलमेट तोहफे में दिया। बता दें कि विजय, अजित का समर्थन करने और रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें- अजित कुमार: लंदन पहुंचे सीएम विजय ने रेसर को लगाया गले, राधिका-तृषा की सेल्फी पर मचा हंगामा; जानें पूरा मामला