खतरों के खिलाड़ी 15: जीतने के बाद भी क्यों शो से बाहर हुए गौरव खन्ना? रोते हुए रोहित शेट्टी से कही ये बड़ी बात
Gaurav Khanna In Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में एक स्टंट के बीच अभिनेता गौरव खन्ना भावुक हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने रोहित शेट्टी से कुछ ऐसा कहा जिसके बाद शो के बाकी के प्रतिभागी शॉक में आ गए। जानें क्या है मामला?
विस्तार
रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को अभिनेता गौरव खन्ना ने अलविदा कह दिया है। शो में आखिरी एलिमिनेशन स्टंट में तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें रूहानिका धवन और रुबीना दिलाइक और गौरव शामिल थे। इसके बाद शो में एक जबरदस्त टर्न आया।
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में क्या हुआ?
शो में तीन प्रतिभागी रूहानिका धवन और रुबीना दिलैक और गौरव खन्ना एलिमिनेशन तक पहुंच गए थे। मगर फिर गौरव उस राउंड को जीत लिया था। मगर उन्होंने बीच में ही शो छोड़ने का निर्णय कर लिया। उन्होंने रोहित से ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर होने की इजाजत मांगी। यह सब सुनकर शो के होस्ट रोहित समेत सभी प्रतिभागी शॉक्ड हो गए। मगर फिर प्रतिभागियों ने उनका हौंसला बढ़ाया और गौरव ने स्टंट किया।
शो में क्या बोले गौरव?
शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में इस स्टंट राउंड को जीतने के बाद गौरव ने कहा, ‘भले ही मैंने इसे जीत लिया है, फिर भी मैं शो से बाहर निकलना चाहता हूं क्योंकि मुझे पता है कि यह मेरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। और मैं अब आपको इस तरह से निराश नहीं करना चाहता, क्योंकि मुझे पता है कि इस शो में स्टंट का स्तर बिल्कुल अलग है।
हैल्थ पर क्या बोले एक्टर?
गौरव खन्ना ने हेल्थ अपडेट पर कहा, ‘सबसे पहले, मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मैंने जानबूझकर यह नहीं कहा कि मैं इस स्टंट को रद्द करना चाहती हूं। मुझे बाद में पता चला कि रूहानिका ने भी इसे रद्द करने की इच्छा जताई थी। और अगर मैं शारीरिक रूप से 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं, तो मैं किसी ऐसे व्यक्ति की जगह नहीं लेना चाहता जो 100 प्रतिशत तैयार हो।’