Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer And Musician Saleem Kodathoor Claims He Suffered Kidney Disease Due To Fairness Cream Use

सलीम कोडथूर: सिंगर का चौंकाने वाला दावा, गोरा होने वाले क्रीम के इस्तेमाल से हो गई थी किडनी से जुड़ी बीमारी

Sun, 22 Nov 2026 06:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 22 Nov 2026 06:49 PM IST
सार

  • Saleem Kodathoor: सिंगर और म्यूजिशियन सलीम कोडाटोरे ने हाल ही में एक चौंकाने वाला दावा किया है।
  • उनके मुताबिक फेयरनेस क्रीम के इस्तेमाल की वजह से उन्हें किडनी की बीमारी हुई।
  • गोरा होने की इस क्रीम को इस्तेमाल करने का सुझाव एक दोस्त ने उन्हें दिया था।

विज्ञापन
Singer And Musician Saleem Kodathoor Claims He Suffered Kidney Disease Due To Fairness Cream Use
सलीम कोडथूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित मलयालम गायक और संगीतकार सलीम कोडथूर ने दावा किया कि करीब 10 साल पहले एक दोस्त की बताई गोरा होने वाली क्रीम के इस्तेमाल करने से उन्हें कुछ ही महीनों में गंभीर यूरिनरी इन्फेक्शन हो गया था। इसके अलावा पलकों और पैरों में सूजन बढ़ गई। इम्यूनिटी कम हो गई थी। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने क्या कहा था?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सिंगर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके डॉक्टर ने उन्हें बताया कि समस्या उनके शरीर से एल्ब्यूमिन नाम के प्रोटीन की कमी है। अगर यह जारी रहा तो इससे किडनी फेलियर हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी किडनी की बायोप्सी में पता चला कि उन्हें मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी है, जिसके बाद उनका कई महीनों तक इलाज चला और वे हॉस्पिटल में भर्ती रहे। सिंगर ने कहा कि यह वही बीमारी है, जो कथित तौर पर एक 17 साल की लड़की को फेयरनेस क्रीम इस्तेमाल करने के बाद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Singer And Musician Saleem Kodathoor Claims He Suffered Kidney Disease Due To Fairness Cream Use
सलीम कोडथूर - फोटो : इंस्टाग्राम @saleemkodathoor_official
क्रीम के इस्तेमाल से लड़की को क्या हुआ?
मलप्पुरम के एस्टर MIMS मदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के प्रमोशनल वीडियो देखने के बाद क्रीम ऑर्डर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन हटा सकती है।

लड़की ने कहा कि इसके बाद उसे हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगीं। ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट और बेहोशी शामिल है। उसके पैरों में भी सूजन आ गई, जिससे उसे चलने और सीढ़ियां चढ़ने में मुश्किल हो रही थी। परेशानी बढ़ने पर वह अस्पताल गई।

देखें सलीम कोडथूर द्वारा शेयर किया गया वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saleem Kodathoor (@saleemkodathoor_official)

कंज्यूमर कोर्ट जाने की कही बात
कोडथूर ने कहा कि उन्हें भी ऐसे ही लक्षण थे, जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो गए थे। इससे उन्हें शो टालने पड़े। इसके चलते पैसे की तंगी का सामना करना पड़ा। इस बीच, लड़की ने रविवार को रिपोर्टर्स को बताया कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उस क्रीम का सैंपल दिया है, जिसका उसने इस्तेमाल किया था। पुलिस ने मामले में सही एक्शन लेने का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने रोकने के बाद भी किया किस, वायरल हुआ सिंगर का रिएक्शन; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed