फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Actor Diljit Dosanjh Meets Prime Minister Narendra Modi

Diljit Dosanjh: प्रधानमंत्री मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, पीएम ने थपथपाई पीठ, सिंगर बोले यादगार पल

Thu, 02 Jan 2025 08:11 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 02 Jan 2025 08:11 AM IST
सार

हाल ही में सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वह पीएम के लिए हाथ में एक गुलदस्ता लिए पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिलजीत से लंबी बातचीत की।

विज्ञापन
Singer Actor Diljit Dosanjh Meets Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिंगर दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

विस्तार

अपने दिल लुमिनाटी टूर के बाद दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। हाल ही में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात में सिंगर, एक्टर दिलजीत काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 

Singer Actor Diljit Dosanjh Meets Prime Minister Narendra Modi
सिंगर दिलजीत से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PTI
पीएम ने बातचीत को बताया यादगार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की। इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान बनाने वाले सिंगर दिलजीत की पीएम ने खूब तारीफ की। सिंगर से हुई बातचीत को प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत ही यादगार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बातचीत का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इस मुलाकात के वीडियो में दिलजीत ने जब गाना गाया तब पीएम मोदी स्टूल से तबले की थाप देते नजर आए। आगे उन्होंने सिंगर की पीठ भी थपथपाई। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Singer Actor Diljit Dosanjh Meets Prime Minister Narendra Modi
दिलजीत की पीठ थपथपाते हुए पीएम मोदी - फोटो : PTI
दिलजीत को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्वीटर) अकांउट पर एक पोस्ट में कहा- ‘दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी हैं, प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण हैं। हम संगीत, संस्कृति और बहुत सारे माध्यम से जुड़े हैं।’ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत का जो क्लिप शेयर हो रहा है, उसमें पीएम को कहते सुना जा सकता है कि सिंगर लोगों का दिल जीत रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विज्ञापन

सिंगर दिलजीत का रिएक्शन 
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट में लिखा- ‘ यह 2025 की शानदार शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात रही। हमने संगीत के अलावा कई चीजों पर बात की।’

देश भर में किया सिंगर ने दिल लुमिनाटी टूर 
पिछले कुछ महीनों से सिंगर दिलजीत दोसांझ देश भर में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे थे। उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में अपना म्यूजिक टूर किया, इस म्यूजिक टूर का नाम दिल लुमिनाटी था। सच में दिलजीत ने देश भर में संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया था।
संबंधित वीडियो 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed