Coolie VS War2: रजनीकांत की 'कुली' को लेकर आया बड़ा अपडेट, 'वार 2' के निर्माताओं की बढ़ी चिंताएं
Coolie Clash with War2: 'कुली' फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ऐसे में फिल्म 'वार 2' के निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विस्तार
साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' की रिलीज की तारीख का एलान कर दिया गया है। फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया भर के सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
सन पिक्चर्स के आधिकारिक एक्स हैंडल से ये एलान किया गया है।
Sound-ah yethu! 📢 Deva Varraaru🔥 #Coolie worldwide from August 14th 😎 @rajinikanth @Dir_Lokesh @anirudhofficial @iamnagarjuna @nimmaupendra #SathyaRaj #SoubinShahir @shrutihaasan @hegdepooja @anbariv @girishganges @philoedit @ArtSathees @iamSandy_Off @Dir_Chandhru… pic.twitter.com/KU0rH8kBH7
— Sun Pictures (@sunpictures) April 4, 2025विज्ञापन
इस तारीख को रिलीज होगी कुली
ट्वीट में लिखा है कि "कुली 14 अगस्त में दुनिया भर में रिलीज होगी।" पोस्ट के साथ निर्माताओं ने एक पोस्टर भी जारी किया है। इसमें रजनीकांत सीटी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Javed Akhtar: जब मिमिक्री आर्टिस्ट ने निकाली जावेद अख्तर की आवाज, जानिए लेखक ने क्या दी प्रतिक्रिया
कुली का वार 2 से होगा टकराव
'कुली' की रिलीज के एलान से 'वार 2' के फिल्म निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। इसी तारीख यानी 14 अगस्त को फिल्म 'वार 2' दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'वार 2' में ऋतिक रोशन और साउथ के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर भी हैं। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट अंदाजा लगा रहे हैं कि साउथ में फिल्म 'वार 2' का 'कुली' के साथ टकराव हो सकता है। ऐसे में साउथ में फिल्म 'वार 2' का स्कोप खत्म हो गया है। अब देखना ये होगा कि 'वार 2' के फिल्म निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ाते हैं या फिर तय तारीख पर रिलीज करते हैं।
Manoj Kumar: मनोज कुमार को याद करके भावुक हुए गायक नितिन मुकेश, बोले- 'आज जो कुछ भी हूं उन्हीं की वजह से हूं'
रजनीकांत की अदाकारी से सजी फिल्म 'कुली' में बॉलीवुड स्टार आमिर खान, टॉलीवुड स्टार नागार्जुन, उपेंद्र, श्रुति हासन, मलयालम अभिनेता सौबिन शाहिर, रेबा मोनिका जॉन और सत्यराज अदाकारी करेंगे। 'कुली' फिल्म को एक एक्शन थ्रिलर माना जा रहा है। इसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया है।
वार के बारे में
फिल्म 'वॉर 2' 2019 में आई ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर 'वॉर' की अगली कड़ी है। इस बार भी फिल्म में ऋतिक रोशन अहम भूमिका में होंगे। उनके साथ जूनियर एनटीआर इस बार दो-दो हाथ करते दिखेंगे। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और एडवेंचर देखने को मिल सकता है।