Javed Akhtar: जब मिमिक्री आर्टिस्ट ने निकाली जावेद अख्तर की आवाज, जानिए लेखक ने क्या दी प्रतिक्रिया
टीवी, रेडियो पर कई मिमिक्री आर्टिस्ट बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूब नकल करते हैं, उनकी आवाज निकालते हैं, कॉमेडी करते हैं। केतन सिंह ने भी एक रेडियो शो में जावेद अख्तर और फरहान अख्तर की आवाज निकाल थी। इसे सुनकर जावेद साहब का क्या रिएक्शन रहा, जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जावेद अख्तर अकसर अपनी बात खुलकर सबके सामने रखते हैं, जब-तब नाराजगी भी जाहिर करते हैं। जब एक मिमिक्री आर्टिस्ट केतन सिंह ने रेडियो पर ‘अख्तर कॉलिंग अख्तर’ नाम का शो किया तो जावेद अख्तर का रिएक्शन क्या रहा। हाल ही में केतन सिंह ने विस्तार से इस बारे में बात की।
महीनों तक शुरू नहीं हुआ शो
लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में केतन सिंह कहते हैं, ‘रेडियो स्टेशन के लिए एक शो ‘अख्तर कॉलिंग अख्तर’ बनाने का सोचा लेकिन यह महीनों तक यह शो डिब्बा बंद रहा। दरअसल, हमने पहले भी सनी देओल और धर्मेंद्र जी की आवाजें निकालकर एक शो किया था, जिसे लेकर काफी मुश्किल का सामना किया। ऐसे में रेडियो स्टेशन नहीं चाहता था दोबारा कुछ ऐसा हो।’
जावेद अख्तर से ली गई परमिशन
केतन आगे कहते हैं, ‘कुछ वक्त के बाद हमारी एक पत्रकार दोस्त ने जावेद साहब से बात की। उन्होंने जावदे साहब को सारी बात बता दी। जावेद अख्तर साहब ने मेरी मिमिक्री किया गया शो सुना। इसके बाद अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसने सुनकर हम हैरान रह गए।’
जावेद अख्तर ने दिया अलग तरह का रिएक्शन
केतन आगे कहते हैं, ‘जावेद साहब ने कहा, ‘अच्छा है शो, मुझे कोई तकलीफ नहीं है। बस मेरी आवाज अच्छी नहीं है, फरहान की आवाज ज्यादा अच्छी लग रही है।’ दरअसल, इस शो का कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा था, जिसमें फरहान अख्तर अपने पिता जावेद अख्तर को फोन करते हैं, वे किसी ना किसी प्रॉब्लम का हल अपने पिता से मांगते हैं। इस बातचीत को ही केतन मिमिक्री करके रेडियो शो पर बोलते थे।