फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Nitin Mukesh emotional by remembring manoj kumar says Whatever I am today is because of him

Manoj Kumar: मनोज कुमार को याद करके भावुक हुए गायक नितिन मुकेश, बोले- 'आज जो कुछ भी हूं उन्हीं की वजह से हूं'

Fri, 04 Apr 2025 06:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 04 Apr 2025 06:21 PM IST
सार

Nitin Mukesh on Manoj Kumar: गायक नितिन मुकेश ने मनोज कुमार को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया है। मुकेश के मुताबिक आज वो जो कुछ भी हैं वह मनोज कुमार की वजह से हैं। आइए जानते हैं क्या है वह किस्सा।

विज्ञापन
Singer Nitin Mukesh emotional by remembring manoj kumar says Whatever I am today is because of him
नितिन मुकेश मनोज कुमार - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से

विस्तार

गायक नितिन मुकेश ने शुक्रवार को अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार को लेकर अपनी यादें साझा की हैं। मनोज कुमार ने शुक्रवार को सुबह 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नितिन मुकेश ने बताया कि मनोज कुमार पहले शख्श हैं जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री में आने और करियर बनान में सबसे पहले सपोर्ट किया।

विज्ञापन

मनोज कुमार के साथ हैं नितिन की कई यादें
नितिन मुकेश ने महान अभिनेता के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'क्रांति' में मशहूर गाना 'जिंदगी की ना टूटे लड़ी, प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी' गाया। नितिन मुकेश ने बताया "जब हमने एक साथ काम करना शुरू किया तो उनके साथ कई यादें बन गईं। ये मनोज कुमार ही थे जिन्होंने मेरी मां को बुलाया था। वह मेरे पिता को कृपा राम जी बुलाते थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Singer Nitin Mukesh emotional by remembring manoj kumar says Whatever I am today is because of him
मनोज कुमार। - फोटो : अमर उजाला

आज मैं जो कुछ भी हूं मनोज कुमार जी की वजह से हूं
नितिन मुकेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि उन्होंने मेरी मां से कहा "भाभी जी मैं कृपा राम जी का बहुत आभारी हूं। लेकिन मैं वादा करता हूं कि नितिन मुकेश मेरी फिल्म में गाना गाएंगे। मैं नितिन के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं वह करूंगा। मेरी जिंदगी का आज तक का सबसे मशहूर गीत 40 साल पुराना गाना 'जिंदगी की न टूटे लड़ी, प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी' है। ये मनोज कुमार जी की तरफ से दिया गया तोहफा है। आज मैं जो कुछ भी हूं मनोज कुमार जी की वजह से हूं।" 

विज्ञापन

मनोज कुमार का हुआ निधन
नितिन मुकेश और मनोज कुमार ने कई फिल्मों में साथ काम किया। नितिन मुकेश के पिता मुकेश ने मनोज कुमार की कई फिल्मों में गाने गाए। जिनमें उपकार, पूरब और पश्चिम और क्रांति शामिल हैं। महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार ने लंबी बीमारी से जूझने के बाद 4 अप्रैल को सुबह 4:03 बजे मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेता को उपकार, पूरब और पश्चिम और शहीद जैसी देशभक्ति फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed