फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   One of the TV actresses has filed a molestation case at Amboli police station in Mumbai

TV Actress: होली पर टेलिविजन अभिनेत्री से छेड़छाड़, अभिनेता पर लगाया आरोप, मुंबई के अंबोली थाने में केस दर्ज

Sat, 15 Mar 2025 11:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Mar 2025 11:29 PM IST
सार

TV Actress: एक टीवी अभिनेत्री ने होली पार्टी के दौरान छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री का आरोप है कि अभिनेता ने पार्टी के दौरान उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया। 

विज्ञापन
One of the TV actresses has filed a molestation case at Amboli police station in Mumbai
होली की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

मुंबई में होली पार्टी के दौरान एक टेलीविजन अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक अदाकारा ने सह-अभिनेता पर अनुचित व्यवहार करने और होली के मौके पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Madhavan In Film Test: फिल्म ‘टेस्ट’ में आर. माधवन बने सरवनन, टीजर में मुश्किलों का सामना करते दिखे

विज्ञापन

एक्टर के बयान दर्ज
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक अभिनेत्री ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, 'पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस ने टीवी एक्टर के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी टीवी एक्टर का बयान भी दर्ज कर लिया है। एक्टर पर होली के मौके पर पीड़िता को गलत तरीके से छूने का आरोप है'।

यह खबर भी पढ़ें:

Chhaava Day 30 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' के 30 दिन पूरे, फिल्म के लिए अब दूर नहीं 600 करोड़ की मंजिल



 

अभिनेत्री ने लगाए ये आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 वर्षीय एक टीवी अभिनेत्री ने यह शिकायत दर्ज कराई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाली अभिनेत्री का आरोप है कि उसके साथ काम करने वाले एक सह-कलाकार ने होली पार्टी के दौरान कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ। अभिनेता ने होली पार्टी के दौरान जबर्दस्ती की और गलत तरीके से व्यवहार किया। अभिनेत्री की शिकायत के अनुसार उन्होंने आरोपी से सक्रिय रूप से बचने की कोशिश की। यहां तक कि वह दूर जाकर एक स्टॉल के पीछे छिप गईं। हालांकि, अभिनेता ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और उनकी इच्छा के विरुद्ध रंग लगाने के लिए उसके चेहरे को जबर्दस्ती पकड़ा। उन्होंने आगे दावा किया कि अभिनेता ने अनुचित तरीके से आगे बढ़ते हुए कहा, "मैं तुमसे प्यार करता हूं, देखते हैं मुझे तुम्हारे पास आने से कौन रोक सकता है"।




यह खबर भी पढ़ें:
Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान अचानक क्यों बदला हिना के नाखूनों का रंग, अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed