फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   R Madhavan As Saravanan In Film Test Play Role Of Husband And Scientist

Madhavan In Film Test: फिल्म ‘टेस्ट’ में आर. माधवन बने सरवनन, टीजर में मुश्किलों का सामना करते दिखे

Sat, 15 Mar 2025 09:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Mar 2025 09:42 PM IST
सार

हाल ही में फिल्म ‘टेस्ट’ का टीजर वीडियो जारी हुआ है। इसमें अभिनेता आर. माधवन मुख्य भूमिका में है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में वह सरवनन नाम के व्यक्ति की भूमिका में हैं। जानिए, फिल्म ‘टेस्ट’ में आर. माधवन का किरदार क्यों खास है? इसके बारे में अभिनेता का क्या कहना है? 

विज्ञापन
R Madhavan As Saravanan In Film Test Play Role Of Husband And Scientist
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy

विस्तार

फिल्म 'टेस्ट' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का एक टीजर कल सामने आया था, जिसमें नयनतारा के किरदार का खुलासा हुआ। अब फिल्म का एक और टीजर सामने आया है, इसमें आर. माधवन के किरदार की झलक मिली है। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन


अलग किरदार है सरवनन
फिल्म ‘टेस्ट’ में आर. माधवन ने सरवनन नाम के व्यक्ति का किरदार किया है। वह एक संघर्ष करने वाला, प्रतिभा से भरा हुआ वैज्ञानिक है। वह काफी महत्वकांक्षी भी है। साथ फिल्म में वह एक पति की भूमिका में भी है। सरवनन के सामने कई तरह के संघर्ष हैं, चुनौतियां हैं, जिनका सामना उसे करना है। इस फिल्म का एक प्रोमो वीडियो आर. माधवन के दोस्त और अभिनेता सूर्या ने भी रिलीज किया है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: R Madhavan: आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर युवा लड़कियों से चैट करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच? 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने किरदार को लेकर आर. माधवन की राय 
अभिनेता आर. माधवन कहते हैं, ‘सरवनन एक ऐसा इंसान है, जो बहुत प्रतिभाशाली है। यह गुण उसकी ताकत भी है और यही उसके लिए मुश्किल भी खड़ी करता है। फिल्म में उसे अपने व्यवहार के कारण, महत्वकांक्षी होने के कारण एक बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है। इस कहानी से, किरदार से कई दर्शक खुद को जोड़ सकते हैं। मैं इंतजार कर रहा हूं कि कब नेटफ्लिक्स पर दर्शक फिल्म ‘टेस्ट’ को देखें।’ आर. माधवन जल्द जानना चाहते हैं कि दर्शक उनकी फिल्म को लेकर क्या प्रतिक्रिया देंगे।   

ये खबर भी पढ़ें: Test Teaser: नयनतारा ने किया 'टेस्ट' में अपने किरदार का खुलासा, साझा किया फिल्म का टीजर

कब रिलीज होगी ‘टेस्ट’
आर. माधवन की फिल्म ‘टेस्ट’ के रिलीज की बात करें तो यह 4 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में दर्शक देख पाएंगे। इसका निर्देशन एस शशिकांत ने किया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed