फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OG Box Office Collection: पवन कल्याण ने तोड़ा खुद का ही रिकॉर्ड, 'ओजी' ने तीन दिन में ही कई फिल्मों को पछाड़ा

Sat, 27 Sep 2025 04:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 27 Sep 2025 04:47 PM IST
सार

Pawan Kalyan Highest Grossing Movies: पवन कल्याण की नई फिल्म 'ओजी' ने सिर्फ 3 दिनों में ही उनकी ज्यादातर फिल्मों की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं उनकी कुछ फिल्मों के कलेक्शन के बारे में।

विज्ञापन
og box office collection records pawan kalyan vakeel saab bheemla nayak bro hari hara veera mallu
पवन कल्याण - फोटो : एक्स

साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण इस समय अपनी नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही 113.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह कमाई पवन कल्याण की पिछली कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था और सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखी जा रही है। आइए जानते हैं पवन कल्याण ने अपनी ही किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ है।


 

og box office collection records pawan kalyan vakeel saab bheemla nayak bro hari hara veera mallu
हरि हर वीर मल्लु - फोटो : X
हरि हर वीर मल्लु (2025)
जुलाई 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर उम्मीदें बहुत ऊंची थीं। बड़े पैमाने पर बनी यह फिल्म लगभग 250-300 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी। पहले दिन फिल्म ने 12.75 करोड़ कमाए, लेकिन लंबे समय तक यह दर्शकों को बांध नहीं सकी और कुल मिलाकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल 106 करोड़ का ही कारोबार कर पाई।

यह खबर भी पढ़ें: Singer Rajvir Jawanda: सड़क हादसे में घायल पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा, स्थिति गंभीर
og box office collection records pawan kalyan vakeel saab bheemla nayak bro hari hara veera mallu
ब्रो - फोटो : यूट्यूब

ब्रो (2023)
साल 2023 में आई ‘ब्रो’ दर्शकों के बीच हिट साबित हुई। पवन कल्याण की अदाकारी को खूब सराहा गया। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म का निर्देशन समुथिरकानी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
og box office collection records pawan kalyan vakeel saab bheemla nayak bro hari hara veera mallu
भीमला नायक - फोटो : यूट्यूब
भीमला नायक (2022)
यह फिल्म पवन कल्याण के करियर का टर्निंग प्वाइंट कही जाती है। 75 करोड़ के बजट में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर 210 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। इसमें उनके साथ राणा दग्गुबाती नजर आए और निर्देशन सागर के चंद्रा ने किया। हालांकि पहले दिन के कलेक्शन के मामले में यह 'ओजी' से काफी पीछे है।

 
विज्ञापन
og box office collection records pawan kalyan vakeel saab bheemla nayak bro hari hara veera mallu
वकील साब - फोटो : यूट्यूब
वकील साब (2021)
पवन कल्याण की यह फिल्म तेलुगु इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित हुई। बॉलीवुड की फिल्म ‘पिंक’ की रीमेक ‘वकील साब’ ने 60 करोड़ के बजट पर लगभग 150 करोड़ की कमाई की। दर्शकों ने पवन कल्याण के कोर्टरूम ड्रामा और दमदार डायलॉग्स को खूब पसंद किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed