Selena Gomez Marriage: कौन हैं सेलेना गोमेज के होने वाले पति, जस्टिन बीबर और रिहाना के साथ कर चुके हैं काम
Who Is Selena Gomez Husband To Be? सेलेना गोमेज 2023 से अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। अब उनके साथ शादी करने वाली हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको ने साल 2023 के अंत में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद वह हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गए। दिसंबर 2024 में उनकी सगाई हुई। जब सेलेना ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की अंगूठी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो फैंस काफी खुश हुए। इसके बाद सेलेना ने अपने होने वाले पति के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। दोनों ने एक दूसरे के प्रति प्यार जताया।
सेलेना के होने वाले पति बेनी ब्लैंको अमेरिकन गीतकार, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और संगीतकार हैं। वह कई बेहतरीन गाने बनाने के लिए जाने जाते हैं। 8 मार्च 1988 को वर्जीनिया में जन्मे बेनी ने एड शीरन, जस्टिन बीबर, खालिद, हैल्सी, कैटी पेरी और रिहाना जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।
बेनी बेहतरीन लिरिक्स लिखने और प्रोडक्शन स्किल के लिए जाने जाते हैं। उनके लिखे गानों में 'लव योरसेल्फ (जस्टिन बीबर)', 'ईस्ट साइड (बेनी ब्लैंको)', 'रोजेज (केटी पैरी)' और 'सेनोरीटा' शामिल हैं। लेखन और प्रोडक्शन के अलावा उन्होंने अकेले कई म्यूजिक रिलीज किए हैं। इसके अलावा वह सेलेना के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Bella Hadid: लाइम रोग को मात देकर सैर पर निकलीं बेला हदीद, जिम क्लब से मॉडल ने शेयर की तस्वीर
आपको बता दें कि शादी से पहले सेलेना और बेनी ने ज्यादातर जानकारियां गुप्त रखी हैं। जहां उनकी शादी होने वाली है वहां मेहमान पहुंच रहे हैं। दुनिया भर के फैंस उत्सुकता से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। वह दूल्हा-दुल्हन की झलक देखने के लिए उत्सुक हैं।