फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   famous Punjabi singer Rajvir Jawanda meets with major road accident in Baddi

Singer Rajvir Jawanda: सड़क हादसे में घायल पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा, स्थिति गंभीर

Sat, 27 Sep 2025 04:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Sep 2025 04:33 PM IST
सार

Singer Rajvir Jawanda Accident: लोकप्रिय पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। वे सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
famous Punjabi singer Rajvir Jawanda meets with major road accident in Baddi
पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा आज शनिवार को बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में उस वक्त हुआ, जब सिंगर शिमला के लिए जा रहे थे। फिलहाल मोहाली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे सिंगर कुलविंदर और कंवर ग्रेवाल
हादसे के बाद सिंगर राजवीर को प्रारंभिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। इसके बाद उन्हें तत्काल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी सेहत पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। कुलविंदर बिल्ला, कंवर ग्रेवाल सहित कई पंजाबी गायक अस्पताल पहुंच चुके हैं।

सिर पर आई हैं गंभीर चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि सिंगर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

पंजाब पुलिस में सेवाएं दे चुके हैं राजवीर
सिंगर राजवीर ने साल 2014 में अपने संगीत करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने गाने 'काली जवंदे दी' से लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने 'मिंडो तसीलदारनी' और 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' सहित कई फिल्मों में अभिनय भी किया। राजवीर फिलहाल अपने परिवार के साथ मोहाली में रहते हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से पहले राजवीर जवांदा पंजाब पुलिस में भी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed