फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neena Gupta Shares Working Experience in Panchayat says I liked the script and also fell in love with my role

Neena Gupta: 'पंचायत' में काम करते हुए इन चुनौतियों से दो-चार हुईं नीना गुप्ता, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव

Wed, 22 May 2024 01:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 May 2024 01:59 PM IST
सार

अभिनेत्री नीना गुप्ता अमेजन प्राइम की चर्चित सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन में एक बार फिर वापसी कर रही हैं। 'पंचायत' में मंजू देवी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री ने हाल ही में सीरीज में काम करने का अनुभव साझा किया।

विज्ञापन
Neena Gupta Shares Working Experience in Panchayat says I liked the script and also fell in love with my role
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'पंचायत 3' का इंतजार दर्शकों को बेकरारी से है। इसकी रिलीज डेट भी अब ज्यादा दूर नहीं है। पिछले दो सीजन को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। उम्मीद है कि तीसरा सीजन भी मजेदार होगा। 'पंचायत' में ग्राम प्रधान की भूमिका में नजर आईं अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में इस सीरीज को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं। साथ ही कुछ पुरानी यादें भी ताजा कीं। नीना गुप्ता ने बताया कि जब इस सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार स्किप्ट लेकर उनके पास आए तभी उन्हें यह काफी पसंद आ गई थी।

विज्ञापन

Heeramandi: 'हीरामंडी' को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग बिना किसी की परवाह किए...
विज्ञापन


पहली बार में पसंद आ गई थी स्क्रिप्ट
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने कहा, 'स्क्रिप्ट से मैं बहुत प्रभावित हुई। मुझे यह सच में बहुत पसंद आई। हकीकत में तो मुझे इसके डायलॉग बहुत प्रभावी लगे। फिर मुझे अपना रोल भी पसंद आ गया'। नीना गुप्ता ने 'पंचायत' की शूटिंग के दौरान सामने आई चुनौतियों पर भी चर्चा की। इसकी शूटिंग मध्य प्रदेश के गांव महोदिया में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman: 'हीरामंडी' के हीरो का खुलासा, 'पार्टनर' के सेट पर 3 बजे आए थे सलमान खान, निर्माता ने हाथ जोड़ कहा यह

इन चुनौतियों से होना पड़ा दो-चार
नीना गुप्ता ने कहा, 'पंचायत में काम करना चुनौतीपूर्ण था, मुझे इसके लिए अपनी भाषा पर काफी काम करना पड़ा।' वेब सीरीज 'पंचायत' दिल्ली के एक ऐसे युवा की जिंदगी पर आधारित है, जो उत्तर प्रदेश के एक गांव में सचिव के पद पर पंचायत ऑफिस में नौकरी करता है। सचिव की भूमिका अभिनेता जितेंद्र कुमार ने अदा की है। इस सीरीज को चंदन कुमार ने लिखा है। दीपक कुमार मिश्रा ने इसका निर्देशन किया है।
Suhana Khan Birthday: आज 24वां जन्मदिन मना रही हैं शाहरुख की लाडली सुहाना, बचपन की दोस्तों ने दी शुभकामनाएं

इस तारीख को आ रहा है तीसरा सीजन
मंजू देवी की भूमिका पर चर्चा करते हुए निर्देशक दीपक कुमार ने कहा कि यह किरदार हर सीजन में और ज्यादा समृद्ध हुआ है। पहले मंजू देवी गांव की राजनीति में कम से कम शामिल होती थीं, लेकिन अब वह आक्रामक तरीके से राजनीति में शामिल हो रही हैं। उनके किरदार ने राजनीतिक मोर्चे पर विकास दिखाया है'। शो में नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार के अलावा रघुबीर यादव, बिस्वपति सरकार, चंदन रॉय और फैसल मलिक भी हैं। तीसरा सीजन 28 मई को प्राइम वीडियो पर आ रहा है।
Mahi Vij: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं माही विज, रेट कार्ड बनाकर क्रूज पर जाने का मिला था प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed