{"_id":"664d9a81db883a25600e3c47","slug":"heeramandi-actor-jason-shah-revealed-that-salman-khan-came-to-the-set-of-partner-at-3pm-producer-said-this-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman: 'हीरामंडी' के हीरो का खुलासा, 'पार्टनर' के सेट पर 3 बजे आए थे सलमान खान, निर्माता ने हाथ जोड़ कहा यह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman: 'हीरामंडी' के हीरो का खुलासा, 'पार्टनर' के सेट पर 3 बजे आए थे सलमान खान, निर्माता ने हाथ जोड़ कहा यह
Wed, 22 May 2024 12:42 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 22 May 2024 12:42 PM IST
सार
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में जेसन शाह ने सलमान खान के फिल्म सेट पर देर से आने का एक किस्सा सुनाया। यह किस्सा 'पार्टनर' फिल्म की शूटिंग के वक्त का है।
विज्ञापन
जेसन शाह और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम - जेसन शाह/सलमान खान
विस्तार
कई फिल्मी सितारे सेट पर अपनी लेट लतीफी के लिए भी जाने जाते हैं। समय-समय पर उनके साथ काम कर चुके कलाकार उनकी इस आदत को लेकर खुलासा करते रहते हैं। इस मामले में सलमान खान के किस्से काफी मशहूर हैं। भाईजान के साथ काम कर करने वाले कई सितारे उनकी पोल खोल चुके हैं। इसी सिलसिले में अब अभिनेता जेसन शाह ने भी सलमान की लेट लतीफी को लेकर खुलासा किया है।
विज्ञापन
IPL 2024: कोलकाता और हैदराबाद के मैच के बाद शाहरुख खान से मैदान पर हो गई गलती, हाथ जोड़कर मांगी माफी
विज्ञापन
जेसन ने सलमान की फिल्म 'पार्टनर' में किया था काम
जो लोग जेसन शाह को नहीं जानते, उन्हें बता दें कि वो हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए थे। इससे पहले उन्हें 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखा गया था। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में जेसन शाह ने सलमान खान के फिल्म सेट पर देर से आने का एक किस्सा सुनाया। यह किस्सा 'पार्टनर' फिल्म की शूटिंग के वक्त का है। जेसन शाह इस फिल्म में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
Heeramandi: 'हीरामंडी' को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग बिना किसी की परवाह किए...
दोपहर में तीन बजे सेट पर आए थे सलमान
जेसन शाह ने 'पार्टनर' फिल्म के गाने 'दुपट्टा तेरा नौ रंग दा' में दिखाई दिए थे। उन दिनों वो मॉडलिंग किया करते थे। जेसन ने साक्षात्कार में बताया कि इस फिल्म के बाद उन्हें अभिनय का कीड़ा काट चुका था। उन्होंने बताया कि एक बार 'पार्टनर' की शूटिंग के दौरान सलमान खान दोपहर में 3 बजे अपनी बाइक से सेट पर पहुंचे थे। सेट पर कोई भी काम नहीं कर रहा था। साढ़े चार बज चुके थे। प्रोड्यूसर खड़ा होकर सलमान खान से कह रहा था कि सर, एक शॉट ले लो। जेसन ने बताया कि यह एकदम आरामदायक जिंदगी जैसा लग रहा था।
Heeramandi: असुरक्षा की भावना में शर्मिन सगहल को नजर आता है जादू, अदिति हुई असहमत, सोनाक्षी की छूटी हंसी