{"_id":"664da9192cca47246b023339","slug":"actress-mahi-vij-shared-casting-couch-experience-during-her-initial-days-man-wants-to-make-her-rate-card-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahi Vij: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं माही विज, रेट कार्ड बनाकर क्रूज पर जाने का मिला था प्रस्ताव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahi Vij: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं माही विज, रेट कार्ड बनाकर क्रूज पर जाने का मिला था प्रस्ताव
Wed, 22 May 2024 01:44 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 22 May 2024 01:44 PM IST
सार
‘लागी तुझसे लगन’ की ‘नकुशा’ यानी अभिनेत्री माही विज ने अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से अभिनेत्री का रेट कार्ड तैयार किए जाने का प्रस्ताव उन्हें मिला था।
विज्ञापन
माही विज
- फोटो : इंस्टाग्राम @mahhivij
विस्तार
‘लागी तुझसे लगन’ धारावाहिक से घर-घर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री माही विज काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। इस धारावाहिक में उन्होंने ‘नकुशा’ का किरदार निभाया था, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह लगातार अपनी तस्वीरें और रील्स अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में उनके साथ हुई कास्टिंग काउच की हैरान कर देने वाली घटना का खुलासा किया। यह घटना उनके साथ तब घटित हुई जब वह दिल्ली से मुंबई अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए आई थीं।
फोटो के साथ रेट कार्ड बनाने का दिया प्रस्ताव
माही इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की घटना को साझा करती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास एक व्यक्ति की कॉल आई जो खुद को शूटिंग को-ऑर्डिनेटर होने का दावा कर रहा था। वह उससे मिलने के लिए तैयार हो गईं। अभिनेत्री अपनी बहन के साथ उससे जुहू में मिलने गईं, लेकिन उन्होंने जैसा सोचा था, ऐसा नहीं था। उस व्यक्ति से मिलने के बाद उन्हें एहसास हो गया कि वह ठीक नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, ‘वो हमें एल्बम में तस्वीरें दिखा रहा था और फिर रेट कार्ड, फिर कहने लगा, ‘इधर आपकी तस्वीर लग जाएगी और इधर आपका रेट कार्ड बन जाएगा।’ मैंने खुद से कहा नकारात्मक नहीं सोचते हैं और उससे पूछा प्रति दिन शूटिंग करेंगे उसका रेट कार्ड है। उसने कहा, ‘नहीं, नहीं आपको क्रूज पर जाओगे।’ मैंने कहा, ‘प्रस्तुति देने के लिए।’ उसने फिर कहा ‘नहीं आप समझो ना।’
टाइम ट्रैवल पर बनीं भारतीय फिल्में, अक्षय कुमार भी कर चुके हैं काम
विज्ञापन
बचकर निकलीं अभिनेत्री
अभिनेत्री ने बताया कि जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि वहां कुछ ठीक नहीं है और वह गलत आदमी से मिलने आ गई हैं। कार की पिछली सीट पर बैठी उनकी बहन ने उस आदमी के बाल पकड़कर खींच लिए। अभिनेत्री ने बताया कि किसी तरह से वह उस परिस्थिति से बचकर वापस आ गईं।
कौन हैं माही विज?
माही विज एक अभिनेत्री हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ है। अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए वह 17 साल की उम्र में मुंबई आ गईं। शुरूआत में अभिनेत्री ने तेलुगु मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने टीवी जगत में अपनी पारी की शुरुआत की। अभिनेत्री ने ‘लागी तुझसे लगन’ धारावाहिक में ‘नकुशा’ का किरदार निभाया। साल 2011 में माही ने जय भानुशाली से शादी की।
पति जैकी भगनानी संग फिजी में छुट्टियां मना रही हैं रकुल प्रीत सिंह